उत्तराखंड पुलिस एप को सफल करने के लिए हरिद्वार पुलिस निरंतर समाज के हर वर्ग विशेषकर महिलाओं के बीच पहुंच रही

उत्तराखंड हरिद्वार आईरा न्यूज़ नेटवर्क राजेश सिंघल
हरिद्वार एसएसपी अजय सिंह द्वारा समाज के हर व्यक्ति तक उत्तराखंड पुलिस एप की जानकारी पहुंचाने एवं ऐप के गौरा_शक्ति सहित अन्य फीचर्स के लाभ बताने अथवा ऐप उपयोग करने के लिए लोगो को प्रोत्साहित करने के निर्देश को सफल बनाने के लिए हरिद्वार पुलिस निरंतर समाज के हर वर्ग विशेषकर महिलाओं के बीच पहुंच रही है।
इसी क्रम में आज हरिद्वार जिले के श्यामपुर, मंगलौर, रुड़की, ज्वालापुर, गंगनहर, बुगगावाला आदि क्षेत्रों में स्थानीय पुलिस टीम के सदस्यों द्वारा क्षेत्र की महिलाओं एवं बालिकाओं को उत्तराखंड पुलिस ऐप डाउनलोड करने का आग्रह किया गया तथा तत्पश्चात सेल्फ रजिस्ट्रेशन करवाकर ऐप में उपलब्ध गौरा शक्ति, SOS बटन, e-fir की सुविधाओ के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए इन्हे प्रयोग करने का तरिका और फायदे बताये हरिद्वार पुलिस का मकसद आम जनमानस उत्तराखंड पुलिस एप के बारे में जागरूक किया जाए तथा खुद जागरूक होकर वह दूसरों को जागरूक कर सके और इसका लाभ उठा सकें।


















