उत्तराखंड

सिडकुल में काम करने वाली युवती से सामूहिक दुष्कर्म, बाइक सवार 3 युवकों ने किया अपहरण

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

रुद्रपुर / उत्तराखंड (रिज़वान अहसन ),,,सिडकुल क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक कंपनी में कार्यरत युवती का अपहरण कर 3 युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का आरोप है। घटना शनिवार रात की बताई जा रही है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराकर तीनों आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, सिडकुल की एक कंपनी में काम करने वाली युवती शनिवार रात अपनी सहेली और दो युवक दोस्तों के साथ भूरारानी रोड की तरफ गई थी। इसी दौरान बाइक पर सवार 3 अज्ञात युवकों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि आरोपितों ने जबरदस्ती चारों को उनकी ही बाइक पर बैठाया और गदरपुर की ओर ले गए। रास्ते में तीनों आरोपितों ने युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता का कहना है कि वारदात को अंजाम देने के बाद रविवार सुबह आरोपित उसे मेट्रोपोलिस अंडरपास के पास छोड़कर फरार हो गए। इसके बाद पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी।सूचना मिलते ही सिडकुल पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पीड़िता से घटना की विस्तृत जानकारी ली और उसे तत्काल मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा। पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने अज्ञात 3 युवकों के खिलाफ अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपितों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।*एसएसपी का बयान* पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपितों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए 3 टीमें गठित की गई हैं। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।इस घटना के बाद सिडकुल क्षेत्र में काम करने वाली महिलाओं में दहशत का माहौल है। पुलिस ने क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button