बाजपुर उत्तराखण्ड

शादी से किया इंकार तो प्रेमिका ने की चप्पलो की बौछार, कोतवाली गेट पर हुआ ड्रामा

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

बाजपुर / उत्तराखंड ( रिज़वान अहसन ),,,वर्षों पुराने रिश्ते में धोखा और शादी से इनकार का मामला शनिवार को बाजपुर कोतवाली के बाहर हाई वोल्टेज ड्रामे में बदल गया। जब एक युवती ने अपने प्रेमी कोतवाली गेट पर ही चप्पलों से पीटना शुरू कर दिया। इस घटना के बाद कोतवाली परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस चौकी बरेली क्षेत्र के एक गांव की युवती और बाजपुर क्षेत्र के एक गांव के युवक के बीच कई वर्षों से प्रेम संबंध था। युवक युवती का रिश्ते में देवर भी लगता है। दोनों परिवारों की रजामंदी के बाद शादी की बातचीत भी चल रही थी। लेकिन कुछ समय बाद युवक ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। शादी से इनकार के बाद नाराज युवती पहले युवक के घर पहुंची और हंगामा किया। मामला नहीं सुलझने पर दोनों पक्ष शनिवार को समझौते के लिए करीब साढ़े 11 बजे बाजपुर कोतवाली पहुंचे थे।*कोतवाली गेट पर हुआ बवाल* कोतवाली के गेट पर जैसे ही युवती की नजर युवक पर पड़ी, वह अपना आपा खो बैठी। उसने युवक को गालियां देना शुरू कर दिया और देखते ही देखते पैर से चप्पल निकालकर उस पर ताबड़तोड़ वार करने लगी। अचानक हुए इस हमले से वहां मौजूद पुलिसकर्मी भी कुछ पल के लिए स्तब्ध रह गए। युवक चीखता हुआ बचाव करने लगा। शोर सुनकर अन्य पुलिसकर्मी दौड़े और बीच-बचाव कर किसी तरह युवती से युवक को छुड़ाया। इस दौरान कोतवाली गेट पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद भीड़ को हटाया और स्थिति को नियंत्रण में किया।*पुलिस कर रही पूछताछ* घटना के बाद कुछ देर तक कोतवाली परिसर में तनाव का माहौल रहा। पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग-अलग बैठाकर पूछताछ शुरू की। युवक कोतवाली में ही रुका रहा, जबकि युवती अपने परिजनों के साथ वहां से चली गई। इस संबंध में कोतवाली पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पूछताछ के बाद मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।इस घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा है कि प्रेम-प्रसंग और शादी के वादे के मामलों को लेकर कोतवाली में इस तरह का नजारा पहली बार देखने को मिला है।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button