बाजपुर उत्तराखण्ड

बाजपुर सिविल कोर्ट में रिश्वत लेते नायब नाजिर गिरफ्तार, परिसर में हंगामा

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

बाजपुर / उत्तराखंड ( रिज़वान अहसन ),,,,ऊधम सिंह नगर के बाजपुर सिविल न्यायालय में गुरुवार को विजिलेंस की ट्रैप टीम ने नायब नाजिर ओम चौहान को कोर्ट फीस के नाम पर 3500 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। मोहल्ला मुंडिया पिस्तौर निवासी एक व्यक्ति ने सतर्कता अधिष्ठान हल्द्वानी में शिकायत की थी कि एनआई एक्ट के मामले में राजीनामा दाखिल कराने पर ओम चौहान ने रिश्वत मांगी। शिकायत सही पाए जाने पर एसपी सतर्कता के निर्देश पर टीम ने कार्रवाई कर आरोपी को पकड़ा।विजिलेंस की इस कार्रवाई से कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गई। अधिवक्ताओं ने हंगामा किया। बार एसोसिएशन अध्यक्ष राजेश पांडे को हाईकोर्ट की अनुमति दिखाने के बाद स्थिति सामान्य हुई। सूचना पर कोतवाल नरेश चौहान पुलिस बल के साथ पहुंचे और मामला शांत कराया। इसी दौरान शिकायतकर्ता के भाई अनीस ने आरोप लगाया कि एक वरिष्ठ अधिवक्ता और साथियों ने उसे घेरकर मारपीट की। एसएसआई विक्रम सिंह धामी मामले की जांच कर रहे हैं। पूर्व सचिव विजय गर्ग ने सभी आरोपों को निराधार बताया

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button