मैनपुरी-उत्तरप्रदेश

मैनपुरी में 682.93 करोड़ की 111 विकास परियोजनाओं का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया लोकार्पण व शिलान्यास

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

मैनपुरी में 682.93 करोड़ की 111 विकास परियोजनाओं का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया लोकार्पण व शिलान्यास

आईरा न्यूज़ एजेंसी जिला ब्यूरो सुबोधकुमार

​मैनपुरी 26 जुलाई उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद मैनपुरी के सर्वांगीण विकास को गति देते हुए 682.93 करोड़ रुपये की लागत वाली कुल 111 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस भव्य आयोजन में विधानसभा क्षेत्र मैनपुरी की 87.57 करोड़ रुपये की 26 और करहल की 54.52 करोड़ रुपये की 39 परियोजनाओं का लोकार्पण शामिल रहा। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने मैनपुरी की 425.19 करोड़ की 26 तथा करहल क्षेत्र की 115.65 करोड़ रुपये की 20 नई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास कर क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात दी।
​लोकार्पित की गई प्रमुख परियोजनाओं में मैनपुरी पुलिस लाइन में ट्रांजिट हॉस्टल, नवीन राजकीय नलकूप, अग्निशमन केंद्र के आवासीय भवन, नहरी सीमांकन, राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और अलूपुरा, अस्योली व अन्य ग्रामीण पेयजल योजनाएं शामिल हैं। करहल क्षेत्र में कुशियारी रजवाहा पुनर्स्थापना, करहल फायर स्टेशन, बस स्टेशन घिरोर का पुनर्निर्माण और कई पेयजल योजनाओं का लोकार्पण किया गया। वहीं, शिलान्यास की गई मुख्य परियोजनाओं में मैनपुरी शहर हेतु 169.42 करोड़ की लागत से 2-लेन दक्षिणी बाईपास का निर्माण, 127.68 करोड़ की अमृत 2.0 पेयजल योजना, इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर में 1500 क्षमता का ऑडिटोरियम व छात्रावास, स्पोर्ट्स स्टेडियम में इनडोर हॉल, करहल में मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय तथा विभिन्न स्थानों पर सेतु व नहर सुरक्षा कार्य शामिल हैं।
​कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न शासकीय योजनाओं के लाभार्थियों को चेक, टूलकिट, चाबी व प्रमाण पत्र वितरित किए। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, पॉलीहाउस योजना और कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत सहायता राशि के डेमो चेक सौंपे गए। साथ ही पीएम/सीएम आवास योजना के लाभार्थियों को मकान की चाबी, ओडीओपी योजना में टूलकिट, आयुष्मान कार्ड, उज्ज्वला योजना के स्वीकृति पत्र, कन्या सुमंगला योजना के तहत लैपटॉप व चेक और स्कूली बच्चों को बैग व पाठ्य पुस्तकें प्रदान की गईं। मुख्यमंत्री ने गोद भराई योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को पोषण किट दिए और अन्नप्राशन संस्कार संपन्न कराया। इस अवसर पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह, राज्य मंत्री धर्मवीर प्रजापति, जनप्रतिनिधियों सहित आगरा मंडल के वरिष्ठ प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button