मैनपुरी-उत्तरप्रदेश

प्रेस क्लब मैनपुरी की टीम के प्रयास का असर-प्रशासन की टीम ने प्रेस क्लब मैनपुरी की बिल्डिंग खाली कराने की कार्रवाई की शुरू

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

आईरा न्यूज़ नेटवर्क
जिला ब्यूरो : सुबोध कुमार

प्रेस क्लब मैनपुरी की टीम के प्रयास का असर

प्रशासन की टीम ने प्रेस क्लब मैनपुरी की बिल्डिंग खाली कराने की कार्रवाई की शुरू

मैनपुरी। प्रेस क्लब मैनपुरी की नई कार्यकारिणी के प्रयासों का असर अब ज़मीन पर दिखाई देने लगा है। प्रशासनिक टीम ने प्रेस क्लब कार्यालय पहुंचकर भवन को कब्जा मुक्त कराने की कार्रवाई शुरू कर दी है। एसडीएम सदर अभिषेक कुमार तथा सीओ सिटी ने मौके पर पहुंचकर कब्जाधारियों को 24 घंटे के भीतर प्रेस क्लब कार्यालय खाली करने के निर्देश दिए।

प्रशासन की ओर से मौके पर नोटिस चस्पा कराने के भी निर्देश दिए गए हैं, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति प्रेस क्लब मैनपुरी की संपत्ति पर अवैध कब्जा न कर सके। एसडीएम ने चेतावनी दी कि प्रेस क्लब की जमीन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बताया जाता है कि वर्ष 1993 में तत्कालीन उत्तर प्रदेश के राज्यपाल मोतीलाल बोरा के निर्देश पर तत्कालीन जिलाधिकारी रोहित नंदन द्वारा प्रेस क्लब भवन का निर्माण कराया गया था। समय के साथ देखरेख के अभाव में भवन पर अवैध कब्जा हो गया। कई बार प्रेस क्लब कार्यालय को कब्जा मुक्त कराने की मांग उठी, लेकिन मामला लंबे समय तक ठंडे बस्ते में पड़ा रहा।

हाल ही में प्रेस क्लब मैनपुरी के चुनाव संपन्न होने के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष अर्पित चतुर्वेदी, सचिव अतुल सक्सेना तथा नई कार्यकारिणी ने इस मुद्दे को गंभीरता से उठाया। इसके बाद कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह और जिलाधिकारी डॉ. इंद्रामणि त्रिपाठी के निर्देश पर प्रशासन ने प्रेस क्लब की जमीन को कब्जा मुक्त कराने की प्रक्रिया तेज कर दी है।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button