किसी भी कीमत पर व्यापारियों का शोषण नहीं होगा बर्दाश्त : प्रशांत मिश्रा

किसी भी कीमत पर व्यापारियों का शोषण नहीं होगा बर्दाश्त : प्रशांत मिश्रा
आईरा न्यूज़ नटवर्क जिला ब्यूरो सुबोधकुमार
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल (कंछल गुट) मैनपुरी के संगठन का विस्तार किया गया। जिसमें जिला प्रभारी संतोष सिंह चौहान की अध्यक्षता में जिला अध्यक्ष प्रशांत मिश्रा ने 06 उपाध्यक्ष ,05 संगठन मंत्री 01 कोषाध्यक्ष 01 प्रवक्ता , 05 मंत्री व 01 मीडिया प्रभारी को नियुक्त किया.
संगठन विस्तार को लेकर भोगांव रोड स्थित मुनीम जी कोल्ड स्टोर पर बैठक की गई।
संगठन विस्तार के बाद नवनियुक्त पदाधिकारी को मलपटका पहनकर प्रमाण पत्र दिए गए।
जिला अध्यक्ष श्री मिश्रा कहां की व्यापारियों का शोषण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा चाहे वह जीएसटी के नाम पर हो या किसी अन्य बहाने पर उत्तर प्रदेश व्यापार प्रतिनिधिमंडल कंछल गुट जनपद के हर व्यापारी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है हम अपने व्यापारी का शोषण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे।
महामंत्री कमलेश दीक्षित ने कहा आदरणीय जिला अध्यक्ष जी के निर्देशन पर संगठन का विस्तार हो रहा है और बहुत जल्द जनपद अधिकतम व्यापारी संगठन का हिस्सा होंगे।
इस दौरान सुनीता कुशवाहा , अनुराग वर्मा , गगन पोरवाल, दीपक गुप्ता महामंत्री महेवा ,शांति स्वरूप सुशील अग्रवाल ,पन्नू दीक्षित, अर्पित मिश्रा, अंकित दीक्षित, हेमंत मिश्रा, राम मोहन राजपूत, नितिन सक्सेना सहित सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।


















