बी.एड. छात्राओं की क्राफ्ट प्रदर्शनी में दिखी रचनात्मकता की झलक, प्राचार्या ने की सराहना

काशीपुर / उत्तराखंड (रिज़वान अहसन ),,,,चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय काशीपुर के बी.एड. विभाग द्वारा छात्राओं की छिपी हुई प्रतिभा को मंच देने के उद्देश्य से एक दिवसीय क्राफ्ट प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। महाविद्यालय परिसर में लगी इस प्रदर्शनी में बी.एड. की छात्राओं ने अपने हाथों से तैयार की गई कलाकृतियों से सभी को चकित कर दिया। प्रदर्शनी में वेस्ट मैटेरियल से बनी उपयोगी वस्तुएं, रंगीन चार्ट, सजावटी सामान, हस्तनिर्मित फूल, पेंटिंग और मॉडल आकर्षण का केंद्र रहे प्रदर्शनी का उद्घाटन कर अवलोकन करने पहुंची महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. दीपिका आत्रेय ने छात्राओं के कार्यों की जमकर प्रशंसा की।उन्होंने कहा: *”इस प्रकार की रचनात्मक गतिविधियां केवल प्रदर्शनी तक सीमित नहीं हैं। ये छात्राओं में सृजनात्मकता को बढ़ावा देने के साथ-साथ उनमें आत्मविश्वास और व्यावहारिक कौशल का विकास भी करती हैं। वेस्ट से बेस्ट बनाने की यह पहल पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी देती है। मुझे गर्व है कि हमारी छात्राएं पढ़ाई के साथ-साथ हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही हैं।”**शिक्षकों ने भी बढ़ाया हौसला*बी.एड. विभागाध्यक्ष डॉ. नवनीत कुमार सिंह ने कहा कि इस प्रदर्शनी का उद्देश्य छात्राओं को कक्षा की चारदीवारी से बाहर निकालकर उनकी नवाचार क्षमता को निखारना है। एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. रमा अरोरा ने भी छात्राओं की मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन भविष्य के शिक्षकों को बच्चों को रचनात्मक तरीके से पढ़ाने में मदद करेंगे।इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण और बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं। सभी ने छात्राओं के उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


















