बिजनौर-उत्तरप्रदेशउत्तरप्रदेशखबरों की खबर

एसीएमओ डॉ देवीदास ने सीएचसी अफजलगढ़ का औचक निरीक्षण किया

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

अफजलगढ़ आईरा न्यूज़ नेटवर्क विवेक अग्रवाल

अफजलगढ़। एसीएमओ डॉ देवीदास ने सीएचसी अफजलगढ़ का औचक निरीक्षण किया। अस्पताल के रखरखाव व ओषधी वितरण सहित टीकाकरण की जानकारी ली। सोमवार को एसीएमओ डॉ देवीदास ने सीएचसी अफजलगढ़ पहुंचकर निरीक्षण किया साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त पाये जाने पर डा.अरूण की सराहना की उधर सीएचसी अफजलगढ़ में एक माह से खराब पड़ी एक्सरे मशीन की शिकायत मिलने पर चिकित्सा प्रभारी को निस्तारण कराने के आदेश दिये तथा झोलाछाप डाक्टरो के खिलाफ कार्रवाई को भी कहा एसीएमओ ने पैथोलॉजी लैब आदि कार्यालय का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान एसीएमओ डॉ देवीदास ने कहा कि अगर कोई मरीज अस्पताल में इलाज कराने के लिए पहुंचे तो डॉ अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए मरीज की जान बचाने में लगा दे। उन्होंने मरीजों के साथ अच्छा व्यवहार करने के निर्देश दिए। उधर एसीएमओ की खबर सुनते ही क्षेत्र के झोलाछाप डाक्टरो मे हड़कम्प मच गया। निरीक्षण के दौरान इस अवसर पर डॉ अरूण के आलावा फार्मासिस्ट मनोज शर्मा,शहनाज़ बेगम,नगमा परवीन,रोहिताश चौधरी,सरवेन्दर,रोहिल, लक्की यादव,जमाल अहमद, रीतिका वर्मा तथा अजय पंवार आदि उपस्थित रहे।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button