बिजनौर-उत्तरप्रदेशउत्तरप्रदेशखबरों की खबर

एसपी पूर्वी ने कोतवाली पहुंचकर अभिलेखों व सीसीटीएनएस का किया निरीक्षण

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

अफजलगढ़ आईरा न्यूज़ नेटवर्क विवेक अग्रवाल

अफजलगढ़। एसपी पूर्वी ने अफजलगढ़ पहुंचकर कोतवाली का निरीक्षण कर अभिलेखों, सीसीटीएनएस कार्यालय, मालखाना, हवालात, शास्त्रागार व महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया। इस दौरान कोतवाल को साफ सफाई व अभिलेखों की कमियां दूर करने व आगामी निकाय चुनाव की तैयारियां पूरी के दिशा निर्देश दिए। सोमवार को दोपहर एसपी पूर्वी धर्म सिंह मार्छाल कोतवाली अफजलगढ़ पहुंची वहां पूरी कोतवाली अफजलगढ़ का भ्रमण कर अभिलेखों व अपराध रजिस्टरों का रखरखाव,सीसीटीएनएस कार्यालय, मालखाना, हवालात, शस्त्रागार, महिला हेल्प डेस्क, बेरिंग मेस आदि का निरीक्षण कर संतोष व्यक्त किया। इस दौरान एसपी पूर्वी ने पुलिस अधिकारियों को जनता के साथ मधुर सम्बन्ध स्थापित कर अच्छा व्यवहार कर फरियादियों की समस्याओं का शीघ्र समाधान सहित अपराधियों पर सख्त कार्रवाई करने और अपराधों को काबू करने के आदेश पुलिस अफसरों को दिए हैं। निरीक्षण के दौरान इस अवसर पर एसपी पूर्वी धर्म सिंह मार्छाल के अलावा क्राइम इंस्पेक्टर आरपी सिंह, एसएसआई आशीष तोमर,एसआई अमित सिसोदिया,एसआई विनित कुमार,एचएम सुनील कुमार,पंकज कुमार, कांस्टेबल सचिन कुमार, राहुल चौधरी, शैलेन्द्र कांत तथा सन्नी मलिक आदि उपस्थित रहे।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button