उत्तराखंडखबरों की खबर

माननीय मुख्यमंत्री ने मुनस्यारी महोत्सव-2022 का किया शुभारंभ

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

उत्तराखंड पिथौरागढ़ आईरा न्यूज़ नेटवर्क राजेश सिंघल

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुनस्यारी स्थित जोहार क्लब मैदान में मुनस्यारी महोत्सव-2022 का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि यह महोत्सव धीरे-धीरे विश्व प्रसिद्ध महोत्सव के रूप में पहचान बना रहा है। उन्होंने इस महोत्सव हेतु 8 लाख रुपए की धनराशि देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने मुनस्यारी में एकलव्य विद्यालय खोले जाने, नगर पंचायत बनाये जाने, गौ-रक्षा के लिए सहयोग दिए जाने, बकरियों के चुगान की अनुमति दिये जाने एवं बोना गांव में गार्डर पुल बनाए जाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने मुनस्यारी क्षेत्र की महान विभूतियों को याद करते हुए कहा कि जोहार की भूमि महान समाज सेवकों, चिंतकों, भू -सर्वेक्षकों एवं पर्वतारोहियों की भूमि है। उन्होंने क्षेत्र की सभी महान विभूतियों का नाम लेते हुए उनके महान कार्यों को याद किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सीमांत क्षेत्रों के विकास को प्राथमिकता दे रही है। मुनस्यारी क्षेत्र पर्यटकों के आकर्षण का मुख्य केन्द्र है। इस क्षेत्र का संपूर्ण विकास सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा मुनस्यारी क्षेत्र के विकास के लिये 66 घोषणायें की गई हैं जिनमें से 32 पूर्ण हो चुकी हैं, शेष घोषणाओं को पूर्ण करने के लिये जनपद एवं शासन स्तर पर प्रयास किये जा रहे हैं।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button