खबरों की खबरनहटौर-बिजनोर-उत्तरप्रदेशबिजनौर-उत्तरप्रदेश

सुबह की रेस बनी युवक की आखरी रेस 😭

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

रेस लगाते समय युवक की हार्ट अटैक से मौत

बिजनौर। फोर्स के लिए तैयारी कर रहे युवक की रेस लगाते समय हार्ट अटैक आ जाने से मौत हो गई। युवक की असामायिक मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं गाँव में शोक की लहर दौड़ गई।

हल्दौर थाना अंतर्गत ग्राम खेड़की टप्पा निवासी गौतम पुत्र राम सिंह शुक्रवार सुबह फोर्स भर्ती के लिए झालू नहटौर रोड पर रेस लगा रहा था। रेस लगते समय बिलाई शुगर मिल के निकट उसे अचानक हार्ट अटैक आ गया जिससे वह सड़क पर गिर गया। जिसकी सूचना रेस लगा रहे दूसरे युवकों ने तत्काल उसके परिजनों को दी। आनन-फानन में मौके पर पहुंचे परिजन गौतम को एक निजी अस्पताल में ले गये जहाँ पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की असामायिक से परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं ग्रामीणों, रिश्तेदारों व शुभचिन्तकों में शोक व्याप्त हो गया।ग्रामीणों के अनुसार मृतक गौतम मिलनसार स्वभाव का धनी था। खाकी वर्दी पहनना उसका सपना था परन्तु नियति को कुछ और ही मंजूर था।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button