खबरों की खबरनजीबाबाद-बिजनोर-उत्तरप्रदेश

नजीबाबाद: नर्सिंग होम में ऑक्सीजन सिलेंडर गिरने से मासूम की मौत, मानवाधिकार आयोग में शिकायत दर्ज

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

बिजनौर: नर्सिंग होम में ऑक्सीजन सिलेंडर गिरने से मासूम की मौत, मानवाधिकार आयोग में शिकायत दर्ज

नजीबाबाद/बिजनौर | AIRA NEWS NETWORK

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद से एक बेहद दर्दनाक और चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां नजीबाबाद मे एक निजी नर्सिंग होम में कथित लापरवाही के चलते एक मासूम बच्चे की मौत हो गई। घटना थाना नजीबाबाद क्षेत्र स्थित कृष्णा नर्सिंग होम की बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहम्मद अज़ान नामक मासूम बच्चा अपने परिजनों के साथ उपचार हेतु नर्सिंग होम आया था। इसी दौरान अस्पताल परिसर में असुरक्षित तरीके से रखा गया ऑक्सीजन सिलेंडर अचानक बच्चे के ऊपर गिर गया। हादसे में बच्चे के सिर में गंभीर चोट आई, जिसके बाद उसकी मृत्यु हो गई।

घटना के बाद परिजनों में भारी आक्रोश व्याप्त है। आरोप है कि अस्पताल प्रशासन ने सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया तथा भारी ऑक्सीजन सिलेंडरों को बिना सुरक्षा व्यवस्था के खुले स्थान पर रखा गया था।

इस गंभीर मामले को लेकर सामाजिक एवं मानवाधिकार कार्यकर्ता डॉ. तारिक़ ज़की ने उत्तर प्रदेश राज्य मानवाधिकार आयोग में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है। आयोग ने शिकायत स्वीकार करते हुए डायरी नंबर 3876/IN/2026 जारी किया है।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि यह घटना केवल एक दुर्घटना नहीं बल्कि अस्पताल प्रशासन की “संस्थागत आपराधिक लापरवाही” का परिणाम है। शिकायत में भारतीय संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत “जीवन एवं गरिमा के अधिकार” के उल्लंघन का भी उल्लेख किया गया है।

मानवाधिकार आयोग को भेजी गई शिकायत में निम्न प्रमुख मांगें की गई हैं:

मामले की उच्च स्तरीय एवं निष्पक्ष जांच

जिम्मेदार अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कठोर आपराधिक कार्रवाई

नर्सिंग होम का लाइसेंस निलंबित करने की मांग

पीड़ित परिवार को ₹25 लाख से ₹50 लाख तक का प्रतिकर एवं दंडात्मक मुआवज़ा

जिले के निजी अस्पतालों का सुरक्षा ऑडिट

डॉ. तारिक़ ज़की ने कहा कि अस्पतालों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी आम नागरिकों के जीवन के साथ खिलवाड़ है और दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई आवश्यक है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

फिलहाल मामले को लेकर स्थानीय प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से विस्तृत आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। मामले की जांच और मानवाधिकार आयोग की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

— AIRA NEWS NETWORK

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button