काशीपुर में नशे का खुला कारोबार, बना कुटीर उद्योग बांस फोड़ान चौकी क्षेत्र बना हॉटस्पॉट

काशीपुर / उत्तराखंड (नसरीन खांन निशा ),,,काशीपुर के बांस फोड़ान पुलिस चौकी क्षेत्र में नशे का कारोबार अब कुटीर उद्योग का रूप ले चुका है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि खुलेआम स्मैक, चरस और गांजे की बिक्री और सेवन हो रहा है, लेकिन स्थानीय पुलिस की कार्रवाई सिर्फ खानापूर्ति बनकर रह गई है।इन इलाकों में है सबसे ज्यादा जमावड़ा -स्थानीय निवासियों के अनुसार पुनुआ की बगिया, मदरसा शमसुल उलूम के निकट गैस तले, काली बस्ती, राकेश मेडिकल स्टोर के निकट, पंजाबी सराय चौक के निकट, तीन टॉवर के सामने की नई कॉलोनी और कर्बला मैदान में शाम ढलते ही नशेड़ियों का जमावड़ा लग जाता है। आरोप है कि इन क्षेत्रों में दिन-दहाड़े नशे की पुड़ियाएं बेची जा रही हैं।सूचना देने वालों को ही खतरा -लोगों का कहना है कि यदि कोई हिम्मत करके पुलिस को सूचना भी देता है तो पुलिस आरोपियों को पकड़ कर ले जाती है और कुछ देर बाद ही छोड़ देती है। सबसे गंभीर आरोप यह है कि कई बार सूचना देने वाले का नाम-पता ही नशे के सौदागरों को बता दिया जाता है, जिससे शिकायतकर्ता की सुरक्षा खतरे में पड़ जाती है।स्थानीय सूत्रों का कहना है कि इस अवैध धंधे में अब बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हो गई हैं। अली खां, पंजाबी सराय और थाना साबिक के निवासी सबसे ज्यादा परेशान हैं। लोगों का कहना है कि दिन में भी महिलाओं का घर से निकलना दूभर हो गया है। नशेड़ियों की हरकतों के कारण यहाँ अन्य क्षेत्रों के ग्राहकों का आवागमन बंद हो गया हैं जिससे यहाँ के कारोबार / रोज़गार ठप होने की कगार पर हैं।SSP के आदेशों की अनदेखी का आरोप -निवासियों का आरोप है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के द्वारा नशे के खिलाफ सख्त अभियान के आदेश दिए गए हैं, लेकिन स्थानीय स्तर पर उनका पालन नहीं हो रहा है। लोगों का आरोप है कि पुलिस के आशीर्वाद और सहयोग के बिना इतने बड़े स्तर पर यह कारोबार चलना संभव नहीं है,स्थानीय logo का कहना हैं की कुछ छूटभय्या नेता ऒर दलालों का सहयोग भी नशे के कारोबारियों कों प्राप्त होने के कारण नशा कारोबारियों के हौसले बुलंद हैं।कुल मिला कर स्थानीय पुलिस ऒर इंटेलिजेंसी की विफलता का ही परिणाम मा ना जाना चाहिए की नशे का कारोबार फल फूल रहा हैं क्षेत्र के लोगों ने SSP उधम सिंह नगर से मांग की है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर बांस फोड़ान चौकी क्षेत्र में सघन अभियान चलाया जाए और नशे के इस नेटवर्क को जड़ से खत्म किया जाए।






