स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गुवाहाटी में सीमा सुरक्षा बल का शानदार आयोजन,देशभक्ति से गूंज उठा सिटी सेंटर मॉल

गुवाहाटी:
80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर 15 अगस्त 2026 को सीमांत गुवाहाटी के तत्वावधान में गुवाहाटी स्थित सिटी सेंटर मॉल में एक विशाल बैंड शो का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में सशस्त्र सीमा बल, सीमांत गुवाहाटी के ब्रास बैंड, जैज़ बैंड और पाइप बैंड ने मनोहारी प्रस्तुतियां देकर उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। बैंड की देशभक्तिपूर्ण धुनों पर पूरा माहौल राष्ट्रभक्ति से सराबोर हो उठा।
कार्यक्रम में आम नागरिकों की अभूतपूर्व उपस्थिति देखी गई। बड़ी संख्या में लोगों ने आकर इस आयोजन का आनंद लिया और राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी।
इस अवसर पर महानिरीक्षक श्री सुधीर वर्मा ने सशस्त्र सीमा बल द्वारा सीमा सुरक्षा के साथ-साथ सीमावर्ती क्षेत्रों में किए जा रहे विकास कार्यों के विषय में आम जनता को विस्तृत जानकारी प्रदान की।
कार्यक्रम में उप-महानिरीक्षक श्री एच.बी.के. सिंह, श्री रजनीश लाम्बा, श्री नीरज चंद, प्रथम वाहिनी के कमांडेंट श्री सुनील कौशिक सहित सभी अधिकारीगण, बलकर्मी एवं मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।





