मैनपुरी-उत्तरप्रदेशउत्तरप्रदेशखबरों की खबर

रंगे हाथ रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया विद्युत विभाग में तैनात टेक्नीशियन और संविदा कर्मी लाइनमैन, एंटी करप्शन ने किया गिरफ्तार

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

आईरा न्यूज नेटवर्क से सुबोध कुमार मैनपुरी

रंगे हाथ रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया विद्युत विभाग में तैनात टेक्नीशियन और संविदा कर्मी लाइनमैन पीड़ित को विद्युत चोरी का खौफ दिखाकर कर रहे थे वसूली, एंटी करप्शन ने किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के जनपद मैनपुरी के थाना क्षेत्र में बिजली विभाग में तैनात टेक्नीशियन और संविदा कर्मचारी लाइनमैन को रिश्वत लेना बड़ा महंगा पड़ गया। पीड़ित की शिकायत पर एंटी करप्शन टीम आगरा ने दोनों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। एंटी करप्शन टीम ने दोनों के खिलाफ करहल थाने में मुकदमा दर्ज करा टीम वापस मेरठ लौट गयी।

क्या था मामला
मामला करहल थाना क्षेत्र के तखरऊ गांव से जुड़ा था। जहां के निवासी संजीव कुमार ने विद्युत विभाग के कर्मचारियों की रिश्वतखोरी से परेशान होकर 14 फरवरी को भ्रष्टाचार निवारण शाखा आगरा को शिकायती पत्र देते हुए आरोप लगाया था। उनकी गांव में पंचर की दुकान है जो कोरोना काल में 2 साल तक उनके हाथ में चोट लग जाने के कारण बंद रही। इसी बीच आंधी तूफान से उनकी दुकान खोखा पलट जाने से केवल में कट लगकर टूट गया। करीब 6 दिन पूर्व तखरऊ के नोडल टेक्निशियन विक्रम राज और संविदा कर्मी ओमवीर दुकान पर आए और चोरी करने का आरोप लगाते हुए कहां तुम्हारी केवल कटी है तुम्हें 54 हजार रुपये बिजली का बिल जमा करना पड़ेगा काफी मिन्नतें करने के बाद 10 हजार रुपये देने पर दोनो राजी हुए।

रंगे हाथ पकड़ने की बनी योजना

पीड़ित की शिकायत के बाद भ्रष्टाचार निवारण शाखा आगरा ट्रैप टीम प्रभारी कल्पना गौतम, निरीक्षक संजय यादव, कुशल वीर सिंह करहल पहुँचे। जहां बैठकर उन्होंने संजीव के साथ बैठकर दोनों को रंगे हाथ पकड़ने की योजना बनाई। संजीव को केमिकल लगे दस हजार के नोट दिए गए। सुबह विक्रम राज और ओमवीर पीड़ित संजीव से रिश्वत लेने एक्सप्रेस में पुल के नीचे पहुंचे। ओमवीर ने पीड़ित से हाथ में पैसे जैसे ही लिए वैसे ही टीम ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। करहल थाने में पहुंचकर दोनों के खिलाफ टीम ने रिपोर्ट दर्ज कराई। थाना प्रभारी कुशल पाल सिंह ने बताया एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है पकड़े गए आरोपियों को टीम मेरठ कोर्ट में पेश करेगी।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button