काशीपुर-उत्तराखण्ड़

11वीं सीनियर मिनी गोल्फ चैंपियनशिप के लिए उत्तराखंड टीम का चयन, काशीपुर से 10 खिलाड़ी शामिल

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

काशीपुर / उत्तराखंड (नसरीन खान निशा ),,,मिनी गोल्फ फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में 25 से 30 जून तक रायपुर, छत्तीसगढ़ में आयोजित होने वाली 11वीं सीनियर महिला एवं पुरुष चैंपियनशिप के लिए उत्तराखंड टीम का चयन ट्रायल आज काशीपुर में संपन्न हुआ।

एससी गुड़िया आईएमटी में हुआ ट्रायल
चयन ट्रायल 31 मई 2026 को प्रातः 10 बजे से एससी गुड़िया आईएमटी कॉलेज, काशीपुर में आयोजित किया गया। ट्रायल में कुल 40 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

महिला टीम में 7 खिलाड़ी चयनित
महिला वर्ग में एससी गुड़िया आईएमटी एवं लॉ कॉलेज से कशिश, वंशिका तोमर, शिवानी रौठान, पलक रानी, खुशबू, भूमिका आर्य एवं मनजोत कौर का चयन हुआ है।

पुरुष टीम में 3 खिलाड़ी शामिल
पुरुष वर्ग में निष्कर्ष चौधरी, अथर्व चौधरी एवं सुनिष्ठ बाटला को उत्तराखंड टीम में जगह मिली है।

पवन कुमार बक्शी रहे मुख्य अतिथि
चयन समारोह के मुख्य अतिथि एससी गुड़िया आईएमटी के असिस्टेंट प्रोफेसर एवं उत्तराखंड मिनी गोल्फ एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन कुमार बक्शी रहे।

चयन समिति में ये रहे शामिल
टीम का चयन योगेश पांडे, पवन बक्शी एवं डॉ. नागेंद्र शर्मा ने किया। जिला ओलंपिक संघ उधम सिंह नगर के अध्यक्ष डॉ. नागेंद्र शर्मा ने बताया कि चयनित खिलाड़ी रायपुर में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने आयोजन के लिए एससी गुड़िया आईएमटी कॉलेज काशीपुर की प्रबंध समिति का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर एससी गुड़िया लॉ कॉलेज के रजिस्ट्रार डॉ. सुधीर दुबे, काशीपुर मिनी गोल्फ संघ के सचिव दीपक गुप्ता तथा एससी गुड़िया आईएमटी कॉलेज काशीपुर के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।
चयनित टीम 25 जून से छत्तीसगढ़ में होने वाली राष्ट्रीय चैंपियनशिप में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेगी।

RIZWAN AHSAN

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button