काशीपुर-उत्तराखण्ड़

अनियंत्रित डंपर बिजली के खंभे और ट्रांसफार्मर तोड़ता हुआ बैंक ऑफ इंडिया में घुसा, चालक गंभीर घायल

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

काशीपुर / उत्तराखंड (नसरीन खान निशा ),,,,बीती रात करीब 3 बजे अलीगंज रोड पर एक तेज रफ्तार अनियंत्रित डंपर बिजली के खंभे और ट्रांसफार्मर को तोड़ता हुआ बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में जा घुसा। हादसे में डंपर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया है। जानकारी के अनुसार डंपर संख्या यूपी22सीटी-5179 अलीगंज रोड पर अनियंत्रित हो गया। डंपर पहले सड़क किनारे लगे बिजली के खंभों और खंभे पर रखे ट्रांसफार्मर से टकराया। इसके बाद सीधे बैंक ऑफ इंडिया की शाखा की बिल्डिंग से जा टकराया और बैंक के एटीएम को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि डंपर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक उसी में फंस गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद गंभीर रूप से घायल चालक को डंपर से बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है। ट्रांसफार्मर के क्षतिग्रस्त होने से इलाके की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। रात से ही क्षेत्र के निवासियों को बिजली न होने के कारण भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विद्युत विभाग की टीम सुबह से ही विद्युत व्यवस्था सुचारू करने में जुटी हैहादसे में बैंक ऑफ इंडिया की शाखा की बिल्डिंग का हिस्सा और बाहर लगा एटीएम भी क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और चालक को नींद की झपकी आना हादसे का कारण माना जा रहा है।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button