काशीपुर-उत्तराखण्ड़

मुख्यमंत्री धामी के आशीर्वाद से काशीपुर-रामनगर रोड का निर्माण शुरू, महापौर दीपक बाली ने किया शुभारंभ

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

काशीपुर / उत्तराखंड (नसरीन खान निशा ),,,,मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा 5 जून को वर्चुअल शिलान्यास के दो दिन बाद ही काशीपुर-रामनगर रोड के निर्माण का कार्य शुरू हो गया। महापौर दीपक बाली ने शनिवार को रामनगर रोड स्थित आरओबी के पास निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। 16 करोड़ 81 लाख रुपये की लागत से बनने वाली इस 28 किलोमीटर लंबी सड़क को हॉट मिक्स तकनीक से बनाया जाएगा काफी समय से जर्जर हालत में पड़ी काशीपुर-रामनगर रोड के कारण क्षेत्रीय लोगों और पर्यटकों को भारी परेशानी हो रही थी। आए दिन होने वाली दुर्घटनाओं के चलते यह सड़क लगातार मीडिया की सुर्खियों में थी। महापौर दीपक बाली का आवास भी इसी रोड पर होने के कारण वे खुद रोजाना जनता की समस्या से रूबरू हो रहे थे। *महापौर के प्रयास लाए रंग* महापौर दीपक बाली ने बताया कि वे लगातार इस सड़क के निर्माण के प्रयास में लगे थे। उन्होंने एनएच के अधिकारियों से फोन पर संपर्क कर सड़क का एस्टीमेट बनवाकर शासन को भिजवाया और खुद मुख्यमंत्री से मुलाकात कर सड़क को जल्द बनवाने का अनुरोध किया। उनके प्रयासों के बाद 5 जून को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस सड़क का वर्चुअल शिलान्यास किया था। *महापौर ने सीएम धामी का जताया आभार* महापौर दीपक बाली ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जन समस्याओं के निवारण के लिए हर समय प्रयासरत रहते हैं। उन्हीं के स्नेह और आशीर्वाद से इस सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो पाया है। श्री बाली ने काशीपुर और रामनगर क्षेत्र की जनता की ओर से मुख्यमंत्री का दिल की गहराइयों से आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि एवं पार्षद विजय कुमार बॉबी, पार्षद दीपा पाठक तथा सड़क निर्माण कार्यदायी कंपनी के मालिक एस के चौहान मौजूद रहेकाशीपुर से रामनगर जाने वाले मार्ग के बनने से स्थानीय लोगों के साथ कॉर्बेट नेशनल पार्क आने-जाने वाले पर्यटकों को भी बड़ी राहत मिलेगी। लंबे समय से इस सड़क के निर्माण की मांग की जा रही थी।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button