जसपुर-उत्तराखण्ड

सास पर चाकू से हमला,ज़मीन ऒर 20 लाख की डिमांड, बहु सहित 15 रिश्तेदारो पर एफ.आई.आर.

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

जसपुर / उत्तराखंड (रिज़वान अहसन ),,,,कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने पति को प्रताड़ित करने वाली पत्नी और उसके 15 रिश्तेदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामला बीएनएस की विभिन्न धाराओं में दर्ज हुआ है। जसपुर के एक गांव निवासी व्यक्ति ने सिविल जज एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट जसपुर की अदालत में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनके पुत्र की शादी 11 जून 2020 को लॉकडाउन में नेहा पुत्री अशोक कुमार के साथ हिन्दू रीति रिवाज से हुई थी। विवाह के कुछ समय बाद से ही बहू छोटी छोटी बातों पर परिवार वालों से गाली गलौच व मारपीट पर उतारू रहती है। आरोप है कि बहू पति और ससुर से जमीन अपने नाम कराने की मांग करती है। साथ ही कहती है कि मायके वाले नौकरी लगवा रहे हैं, इसके लिए 15 से 20 लाख रुपये लाकर दो। डिमांड पूरी न करने पर झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकियां देती है। पीड़ित ने बताया कि बहू की हरकतों के चलते उनका पुत्र उसे अपने साथ नौकरी वाली जगह ले गया। लेकिन वहां भी वह पति के साथ गाली गलौच व अभद्र व्यवहार करती रही। आरोप है कि उसने पति से मारपीट की और मायके वालों को झूठा फोन कर डेरावसी बुलवा लिया। मायके वालों ने वहां भी पुत्र के साथ मारपीट की। व्यक्ति ने बताया कि 4 मार्च 2026 को सुबह करीब 11.30 बजे होली के दिन उनका पुत्र अपने भाई के साथ ग्राम सुआवाला में रिश्तेदार की तबीयत खराब होने पर देखने जा रहा था। इसी दौरान बहू परिवार वालों से गाली गलौच करने लगी। पुत्र के समझाने पर भी वह नहीं मानी। जब उसके मायके फोन किया तो कोई जवाब नहीं मिला। आरोप है कि जैसे ही पुत्र सुआवाला के लिए निकला, बहू के पिता, माता सहित 16 लोग नशे की हालत में उनके घर आ गए। आते ही उन्होंने परिवार वालों के साथ मारपीट व गाली गलौच शुरू कर दी। इस दौरान बहू चाकू लेकर आई और विकलांग सास पर वार करने लगी। बचाव में ससुर का हाथ चाकू से कट गया। मोहल्ले के लोगों ने मौके पर पहुंचकर परिवार को बचाया। पीड़ित ने सभी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने अशोक कुमार, सुमन देवी, नेहा, मोहित, रोहित, रूची देवी, ईशु देवी, राजीव कुमार, विनोद देवी, अनिल कुमार, सुनील कुमार, विनोद कुमार, मनोज कुमार, पंकज कुमार, प्रमोद कुमार और विपिन कुमार निवासी ग्राम अंगदपुर, थाना जसपुर, जिला ऊधमसिंह नगर के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 190, 191(1), 351(2), 352 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एसआई संतोष देवरानी को सौंपी गई है।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button