जसपुर-उत्तराखण्ड

75 वर्षीय वृद्धा से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने 48 घंटे में किया खुलासा

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

जसपुर / उत्तराखंड (रिज़वान अहसन ),,,ऊधम सिंह नगर पुलिस महिला संबंधी अपराधों पर सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में जसपुर पुलिस ने 75 साल की वृद्धा के साथ मारपीट कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में हल्द्वानी उपकारागार भेज दिया गया है।

क्या है पूरा मामला
दिनांक 24 मई को एक व्यक्ति ने कोतवाली जसपुर में तहरीर दी कि 23 मई की शाम उसकी भाभी रोज की तरह जानवर चराने गई थी। इसी दौरान एक सफेद दाढ़ी वाले व्यक्ति ने उसके साथ मारपीट कर गलत काम करने की कोशिश की।

एसएसपी ने लिया संज्ञान, तुरंत दर्ज हुआ मुकदमा
एसएसपी अजय गणपति ने घटना का तत्काल संज्ञान लेते हुए प्रभारी निरीक्षक कोतवाली जसपुर को मुकदमा दर्ज कर खुलासे के निर्देश दिए। वादी की तहरीर पर कोतवाली जसपुर में बीएनएस की धारा 62, 64(1) और 115(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

सीसीटीवी और पूछताछ से हुआ खुलासा
एसएसपी के आदेश पर एसपी स्वप्न किशोर सिंह व सीओ प्रशांत कुमार के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक राजेश पाण्डेय के नेतृत्व में टीमें गठित की गईं। सीसीटीवी कैमरों की जांच और सुरागरसी की गई। मामले की जांच एसआई रुचिका चौहान को सौंपी गई।

पूछताछ में पीड़िता ने बताया कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ है। इसके बाद मुकदमे में दुष्कर्म की धाराएं बढ़ाई गईं। पीड़िता ने आरोपी की पहचान कक्का सिंह उर्फ भजन सिंह पुत्र कपूर सिंह निवासी गोरा फार्म, हल्दुवासाहू के रूप में की।

26 मई को हुई गिरफ्तारी
साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी कक्का सिंह उर्फ भजन सिंह को 26 मई 2026 को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे हल्द्वानी उपकारागार भेज दिया गया।

पुलिस टीम में ये रहे शामिल
इस कार्रवाई में कोतवाल राजेश पाण्डेय, एसएसआई भूपाल राम पौरी, एसआई राजेंद्र प्रसाद, संतोष देवरानी, हरीश आर्या, रुचिका चौहान, कांस्टेबल कुलदीप सिंह, विपिन चन्द्र, अरुण कुमार, भवान सिंह तथा होमगार्ड दीक्षित कुमार शामिल थे।
एसएसपी अजय गणपति ने कहा कि महिला संबंधी अपराधों में जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम किया जा रहा है। दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button