काशीपुर-उत्तराखण्ड़

उत्तराखंड जल्द आऊंगा, युवाओं को जोड़कर शोषण के खिलाफ आवाज बुलंद करें – भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

काशीपुर / नई दिल्ली (रिज़वान अहसन ),,,भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भाई चंद्रशेखर आजाद ने उत्तराखंड के युवाओं से संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया है। दिल्ली स्थित अपने आवास पर उत्तराखंड के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के दौरान उन्होंने कहा कि “बहुत जल्द उत्तराखंड आऊंगा और अपनों के बीच रहूंगा।”

पिथौरागढ़ से हरिद्वार तक के युवा पहुंचे दिल्ली
बुधवार को पिथौरागढ़, हरिद्वार, नैनीताल और ऊधम सिंह नगर समेत उत्तराखंड के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचे और राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात की। युवाओं ने संगठन की गतिविधियों और जमीनी हालात की जानकारी दी।
“बूथ सेक्टर कमेटी बनाओ, ज्यादा से ज्यादा युवाओं को जोड़ो”
युवाओं को संबोधित करते हुए चंद्रशेखर आजाद ने कहा, “ज्यादा से ज्यादा युवाओं को संगठन से जोड़ो और जमीन पर काम करो। जहां भी शोषण हो, उसकी आवाज बुलंद करो। बूथ और सेक्टर स्तर पर कमेटी बनाएं और युवाओं को जोड़ें। तभी हमारा प्रत्याशी जीतकर विधानसभा पहुंचेगा।” उन्होंने जोर दिया कि सिर्फ नारों से नहीं, बल्कि बूथ स्तर की मजबूत संगठनात्मक संरचना से ही बदलाव संभव है।

प्रदेश प्रभारी बोले – उत्तराखंड में अच्छा काम चल रहा है
इस दौरान उत्तराखंड प्रभारी गौरी शंकर उपासक ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में उत्तराखंड में संगठन का काम अच्छा चल रहा है। बैठक में उत्तराखंड प्रभारी सत्येंद्र कुमार अशोक, प्रदेश अध्यक्ष लेखराज गौतम और महानगर अध्यक्ष डॉ. एम. ए. राहुल भी मौजूद रहे।

काशीपुर के युवाओं ने कराई सदस्यता, जताया आभार
मुलाकात के दौरान *काशीपुर के युवा राहुल ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की और रसीद कटवाई। राहुल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का आभार जताते हुए कहा, *”काशीपुर के युवा आपसे मिलने के लिए बहुत उत्सुक हैं। वहां बड़ी संख्या में लोग आपसे मिलना चाहते हैं और संगठन से जुड़ना चाहते हैं।”*
चंद्रशेखर आजाद ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि वे जल्द ही उत्तराखंड का दौरा करेंगे और कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद करेंगे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में सामाजिक न्याय और हक-अधिकार की लड़ाई को और तेज किया जाएगा।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button