जसपुर-उत्तराखण्ड
पूर्व ब्लाक प्रमुख पर विवादित बयान पड़ा भारी, जसपुर विधायक आदेश चौहान पर मानहानि का केस

जसपुर / उत्तराखंड (रिज़वान अहसन ),,,,जसपुर में मूर्ति स्थापना विवाद अब कोर्ट पहुँच गया है। विधायक आदेश चौहान ने सोशल मीडिया पर पूर्व ब्लाक प्रमुख स्व. हरगोविंद प्रसाद सिंघल पर 1980 के किसान आंदोलन में दो किसानों की हत्या कराने का आरोप लगाया था। इससे नाराज होकर उनके बेटे पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल ने कोर्ट में परिवाद दर्ज कराया है। कोर्ट ने मामले को स्वीकार करते हुए 18 सितंबर को गवाहों को तलब किया है।


















