काशीपुर-उत्तराखण्ड़

SIR में गड़बड़ी पर कार्रवाई: 10 हजार मतदाताओं को नोटिस, 11 सितंबर तक होगी सुनवाई

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

काशीपुर / उत्तराखंड (रिज़वान अहसन ),,,,नगर क्षेत्र में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और प्रारंभिक मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद नामों में बड़े पैमाने पर त्रुटियां उजागर हुई हैं। निर्वाचन विभाग ने मतदाता और उनके पिता/पति के नाम में अंतर मिलने पर करीब 10 हजार लोगों को नोटिस भेजा है।इन सभी मामलों की सुनवाई 30 जुलाई से शुरू होकर 11 सितंबर तक बूथ स्तर पर चलेगी। इसके बाद 15 सितंबर को अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी जाएगी।ईआरओ/एसडीएम अभय प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2003 की सूची के आधार पर 202 बूथों पर 8 जून से 4 जुलाई तक SIR का काम किया गया था। BLO द्वारा घर-घर सत्यापन के बाद 14 जुलाई को ड्राफ्ट सूची प्रकाशित हुई, जिसमें लगभग 10 हजार नामों में पिता/पति के नाम से मेल न खाने की बात सामने आई।उन्होंने बताया कि पुनरीक्षण के बाद नगर में बूथों की संख्या 202 से बढ़कर 219 हो गई है। साल 2003 में कुल 1,63,690 मतदाता दर्ज थे, जो अब 2026 में घटकर 1,34,989 रह गए हैं। नोटिस के बाद अलग-अलग तिथियों में सुनवाई चल रही है और अभी तक 20 से 25 बूथों पर यह प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button