कटोराताल-बांसफोड़ान में पुलिस का सर्च ऑपरेशन, 12 लोगों पर हुई कार्रवाई

काशीपुर / उत्तराखंड (नसरीन खान निशा ),,,,अपराध पर लगाम और कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए काशीपुर पुलिस ने ‘*ऑपरेशन प्रहार*’ के तहत बड़ा अभियान चलाया। कटोराताल और बांसफोड़ान चौकी क्षेत्र में पुलिस ने डेरा डालकर किरायेदारों, बाहरी लोगों और संदिग्धों का घर-घर जाकर सत्यापन किया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर, एसपी रुद्रपुर और सीओ काशीपुर की निगरानी में चले इस अभियान में लापरवाही बरतने वालों पर सीधी कार्रवाई हुई।1. *4 मकान मालिकों पर शिकंजा* – बिना पुलिस सत्यापन के किरायेदार रखने पर उत्तराखंड पुलिस अधिनियम की धारा 83 के तहत सभी पर 10-10 हजार रुपये के चालान किए गए।2. *8 अन्य पर कार्रवाई* – नियमों का उल्लंघन करने वाले 8 लोगों के खिलाफ धारा 81 के तहत चालान काटे गए।पुलिस ने साफ कर दिया है कि ये अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई होगी।पुलिस ने नागरिकों से अपील की है: – किरायेदार, घरेलू सहायक या कर्मचारी रखने से पहले उसका पुलिस सत्यापन जरूर कराएं। – बिना सत्यापन किसी को मकान, दुकान या प्रतिष्ठान में न रखें। – कोई संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि दिखे तो तुरंत स्थानीय पुलिस या 112 पर सूचना दें।पुलिस का कहना है कि “सुरक्षित और अपराधमुक्त काशीपुर” बनाने के लिए आमजन का सहयोग और सतर्कता बेहद जरूरी है


















