काशीपुर-उत्तराखण्ड़

दीपिका गुड़िया आत्रेय बनीं कन्या महाविद्यालय की प्राचार्या,म्यूजिक लवर्स क्लब ने किया भव्य सम्मान समारोह

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

काशीपुर / उत्तराखंड (नसरीन खान निशा ),,,,उत्तराखंड के प्रसिद्ध म्यूजिक लवर्स क्लब की संरक्षिका दीपिका गुड़िया आत्रेय को चंद्रावती तिवारी कन्या महाविद्यालय का प्राचार्या नियुक्त किया गया है। इसी उपलक्ष्य में म्यूजिक लवर्स क्लब ने स्थानीय महिमा रिसोर्ट के हॉल में सम्मान समारोह आयोजित कर उन्हें फूल-मालाओं और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में गीत-संगीत के माध्यम से जश्न मनाया गया।

संगीत से सजी शाम, कलाकारों ने बांधा समां
समारोह में म्यूजिक लवर्स क्लब के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत कर उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। क्लब के संस्थापक रिज़वान अहसन ने दीपिका गुड़िया के सम्मान में “फूलों का तारों का सबका कहना है, एक हजारों में मेरी बहना है” गीत गाकर माहौल को भावुक बना दिया।

संरक्षिका मुक्ता सिंह ने की जमकर तारीफ
कार्यक्रम में संरक्षिका श्रीमती मुक्ता सिंह ने दीपिका गुड़िया आत्रेय की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि दीपिका का शिक्षा और कला के क्षेत्र में योगदान प्रेरणादायक है। दीपिका गुड़िया ने म्यूजिक लवर्स क्लब के सदस्यों का धन्यवाद व्यक्त किया और महिमा रिसोर्ट की प्रबंध निदेशक रविंदर कौर सेठी उर्फ लवली का विशेष आभार जताया।

महिमा रिसोर्ट की प्रबंध निदेशक भी सम्मानित
विशेष सहयोगी के रूप में महिमा रिसोर्ट की प्रबंध निदेशक रविंदर कौर सेठी उर्फ लवली को भी पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में ये गणमान्य रहे उपस्थित
कार्यक्रम का मंच संचालन शुभ्रा शर्मा ने किया। इस अवसर पर क्लब के कई पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे:

  • संरक्षक: शम्मी सेठी
  • संस्थापक: रिज़वान अहसन
  • अध्यक्ष: सौरभ शर्मा
  • उपाध्यक्ष: अबरार खान
  • सचिव: शाकिर सिद्दीकी
  • उप सचिव: अमन बाली
  • संगठन मंत्री: नफीस सिद्दीकी
  • सलाहकार समिति सदस्य: मनमोहन अग्रवाल
  • मशहूर शायर: इक़बाल अदीब
    इनके अलावा सुधा शर्मा, सर्वेश यादव, अज़हर अज्जू, चंद्रमोहन फ़र्तियाल, रवि शंकर, फ़िरोज़ खान व मनोज सहित कार्यक्रम में दर्जनों लोग शामिल हुए।

दीपिका गुड़िया ने जताया आभार
नव नियुक्त प्राचार्या दीपिका गुड़िया आत्रेय ने कहा कि म्यूजिक लवर्स क्लब उनका परिवार है। उन्होंने क्लब के सभी सदस्यों और महिमा रिसोर्ट प्रबंधन का आभार जताया और कहा कि वे शिक्षा के साथ कला-संस्कृति को भी आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगी।
कार्यक्रम में संगीत, सम्मान और आत्मीयता का अद्भुत संगम देखने को मिला।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button