उत्तरप्रदेशखबरों की खबरबिजनौर-उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

पुलिस अधीक्षक बिजनौर को पड़ा पैरालिसिस अटैक!

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

पुलिस अधीक्षक बिजनौर को पड़ा पैरालिसिस अटैक!

बिजनौर – बिजनौर पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार की बीती शाम अचानक तबीयत बिगड़ गई और उनको पैरालिसिस अटैक पड़ गया! बिजनौर के एसपी दिनेश सिंह की शाम साढ़े सात बजे के करीब अचानक तबीयत खराब हुई। उन्होंने इसकी जानकारी डा. नीरज चौधरी को दी। डाक्टर ने जब चेकअप किया तो पैरालिसिस का संदेह व्यक्त किया। हालत ज्यादा खराब न हो तय किया गया कि नोएडा में इलाज कराया जाए। इसके लिये ग्रीन कोरिडोर बनाने का निर्णय लिया गया, लेकिन समय कम होने के कारण ग्रीन कोरिडोर नहीं बना। बिजनौर के सीओ सिटी अनिल सिंह आदि लोग एसपी दिनेश सिंह को लेकर नोएडा के लिये रवाना हुए लेकिन बाद में मेरठ में
मिमहेंस में इलाज कराने का निर्णय लिया गया। थोड़ी देर में बिजनौर एसपी को मिमहेंस हॉस्पिटल मेरठ में डा. अरुण शर्मा के पास ले जाया गया। जहां उनको भर्ती कर लिया गया। एसपी बिजनौर के भर्ती होने की खबर लगते ही एडीजी राजीव सभरवाल, आईजी प्रवीण कुमार,
एसपी ट्रैफिक जितेंद्र श्रीवास्तव समेत तमाम अफसर अस्पताल पहुंचे और डाक्टर से इलाज के बारे में बातचीत की। ताजा समाचार मिलने तक देर रात एसपी दिनेश सिंह की तबीयत में सुधार न होने पर उनको नोएडा के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है!
जिला रिपोर्टर
सरफराज़ अहमद की रिपोर्ट

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button