बिजनौर-उत्तरप्रदेश

गांधी जी के सत्य और अंहिंसा के दर्शन से प्रभावित होकर संयुक्त राष्ट्र संघ की सामान्य सभा ने सर्वसम्मति से गांधी जी के जन्म दिन 02 अक्तूबर को विश्व के समस्त देशों में अंर्तराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में मनाए जाने का लिया निर्णय,नेल्सन मण्डेला सहित विश्व के अनेक देशों के नेताओं ने गांधी जी के विचारों का किया अनुसरण-जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow


गाँधी जी के सत्य और अंहिंसा के दर्शन से प्रभावित होकर संयुक्त राष्ट्र संघ की सामान्य सभा ने सर्वसम्मति से गांधी जी के जन्म दिन 02 अक्तूबर को विश्व के समस्त देशों में अंर्तराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में मनाए जाने का लिया गया निर्णय, नेल्सन मण्डेला सहित विश्व के अनेक देशों के नेताओं ने गांधी जी के विचारों का किया अनुसरण-जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल

हरित क्रांति और जय जवान-जय किसान स्लोगन के जनक देश के द्वितीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने देश को कठिन परिस्थितियों से उभारने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया और हरित क्रांति से देश को अन्न के क्षेत्र में आत्मनिर्भर और सैन्य रूप से शक्तिशाली बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया- जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल
🌷✒️✒️✒️✒️✒️✒️✒️🌷
BIJNOR- 02 OCTOBER, 2023

जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल ने कहा कि आज का दिन भारत के इतिहास में अत्यंत महत्वपूर्ण दिन है, क्योंकि आज के दिन भारत में एक ऐसे व्यक्ति का जन्म हुआ जिसने भारत के इतिहास में ही नहीं बल्कि विश्व के इतिहास में भी अपना गौरवशाली स्थान बनाया। उन्होंने कहा कि गांधी जी ने अहिंसा, सत्य और प्रेम को अपना हथियार बना कर देश को आजाद कराने में जो भूमिका निभाई, उससे पूरा विश्व आज भी आश्चर्य में डूबा हुआ है उन्होंने कहा कि विश्व के इतिहास में गांधी जी का नाम इसलिए भी स्वर्णमय शब्दों में दर्ज हुआ कि उन्होने अपने पूर्ण जीवन को देश की गुलामी से मुक्त कराने के लिए समर्पित कर दिया और अपने जीवनकाल में ही उनके संर्घषों के फलस्वरूप देश को आजादी हासिल हुयी, परन्तु उनका मन सत्ता सुख के मोह से हमेशा दूर रहा और अपने अंतिम समय तक वह साधारण जीवन व्यतीत करते रहे।  
जिलाधिकारी श्री अग्रवाल कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में दोनों महापुरूषों गांधी जी एंव लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर पुष्प अर्पित करने के पश्चात अपने उद्गार व्यक्त कर रहे थे।
उन्होने कहा कि आज के दिन पूरा देश महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री को याद करता है, और उनकी शिक्षाओं और विचारों से प्रेरणा प्राप्त करने का संकल्प लेता है। उन्होने कहा कि गांधी जी सत्य व अहिंसा के अलम्बरदार, मानवीय मूल्यों एवं समानता के उद्घोषक, जाति भेदभाव के विरोधी, सर्वधर्म सम्भाव के पक्षधर, शांति के दूत, मानव, समाज एवं नारी के उत्थान के लिए समर्पित, छूतछात एवं भेदभाव के विरोधी आदि उनके जीवन के ऐसे पहलू हैं, जो भारत के इतिहास में इन विशेषताओं से सुसज्जित किसी एक भी व्यक्ति पर पूरे उतरते हों। यही कारण है कि गांधी जी के सत्य और अहिंसा के दर्शन से प्रभावित होकर संयुक्त राष्ट्र संघ की सामान्य सभा ने सर्वसम्मति से गांधी जी के जन्म दिन 02 अक्टूबर को विश्व के समस्त देशों में अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में मनाए जाने का निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा कि आज भी देश को उनकी शिक्षाओं की वैसी ही आवश्यकता है, जैसी कल थी, आज भी उनका दर्शन कल की ही तरह प्रासंगिक है।
उन्होंने कहा कि हरित क्रांति और जय जवान-जय किसान स्लोगन के जनक देश के द्वितीय प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री स्वयं गांधी जी के आदर्शों से प्रभावित थे। लाल बहादुर शास्त्री ने देश को कठिन परिस्थितियों से उभारने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया और हरित क्रांति से देश को अन्न के क्षेत्र में आत्मनिर्भर और सैन्य रूप से शक्तिशाली बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होने कहा कि आज इन दोनों महापुरूषों के जन्म दिवस के अवसर पर प्रतिज्ञा करें कि हम सभी महात्मा गांधी तथा श्री लाल बहादुर शास्त्री के जीवन दर्शन एवं जीवन चरित्र को अंगीकार करें, तभी उनकी जयंती के ऐसे आयोजनों का उद्देश्य सार्थक होगा और उनके प्रति हमारी सच्ची संवेदनायें प्रदर्शित होगीं।
आज कलेक्ट्रेट प्रांगण में 02 अक्टूबर को गांधी जी की 154वीं जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री के जन्म दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम का शुभारंभ स्वतंत्र संग्राम सेनानी श्री लेखराज सिंह जी की उपस्थिति में आयोजित हुआ, तदोपरांत राष्ट्रगान एवं गार्ड आनॅर का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल द्वारा राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गयी। कार्यक्रम के पश्चात स्वतंत्रता संग्राम सेनानी को शाल औढ़ा कर सम्मानित किया और राजकीय कन्या विद्यालय की शिक्षकाओं एंव छात्राओं द्वारा राष्ट्र भक्ति पर आधारित गीत एवं रामधुन प्रस्तुत करने के उपरान्त जिलाधिकारी ने उनको पारितोषिक पुरस्कार स्वरूप वितरण किया। कार्यक्रम का संचालन सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी सलाहुद्दीन द्वारा किया गया।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन विनय कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी अरविन्द कुमार सिंह, डिप्टी कलेक्टर/जिला सूचना अधिकारी मांगे राम चौहान, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट सहित कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों के अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण मौजूद थे।
तदुपरांत जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल ने रामलीला ग्राउंड के समीप स्थित गांधी पार्क में रोटरी क्लब द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया और वहां स्थित गांधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के दौरान सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन भी किया गया। इस अवसर रोटरी क्लब अध्यक्ष मोहित सिंघल, कार्यक्रम प्रमुख संजीव कुमार अग्रवाल, सचिव गौरव भारद्वाज, मुफती तसलीम अहमद सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।
गांधी जयंती के अवसर पर प्रातः 6.15 बजे से 7.15 बजे तक जिला मुख्यालय तथा अन्य प्रमुख स्थानों के समस्त मार्गों पर स्कूली बच्चों द्वारा प्रभात फेरियंा निकाली गई, प्रातः 8 से 9 बजे तक सरकारी एवं अर्द्ध सरकारी भवनों पर कार्यालयाध्यक्षों द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराने के उपरांत समस्त कार्यालयों, विद्यालयों में महात्मा गांधी जी व श्री लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया तथा शिक्षण संस्थाओं, स्कूल एवं कॉलेजों में गांधीवादी जीवन का प्रचार तथा उनके जीवन के विभिन्न पहलुओं पर गोष्ठियां/वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गयीं। इस अवसर पर पंचायतों एवं सार्वजनिक संस्थाओं में गांधी जी के साम्प्रदायिक सदभावना एवं अस्पृश्यता निवारण विषयों पर भी गोष्ठियों का आयोजन भी किया गया तथा उसके बाद बाल्मिकी बस्ती मौ0 जाटान बिजनौर में दलित बस्तियों की महिलाओं एवं बच्चों का साफ सफाई एवं प्लास्टिक/पॉलिथीन के प्रयोग न करने के बारे में महिलाओं द्वारा गोष्ठी का आयोजन कर प्रेरित किया गया। इस अवसर पर सभी नगर निकाय क्षेत्रों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान का संचालन भी किया गया।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button