झारखण्ड
साहिबगंज में हथियार के बल पर व्यवसायी से लाखों की लूट, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

साहिबगंज : जिले में गुड़ बाजार के नजदीक तीन नकाबपोश अपराधियों ने हथियार के बल पर व्यवसायी से ढाई लाख रुपए लूट लिए ये घटना दो भाई गणेश और टिल्लू तंबाकूवाला की होलसेल दुकान में हुई तीन अपराधियों ने गल्ले में रखे पैसे पर हाथ साफ कर लिया !
इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक, एसडीपीओ, पुलिस निरीक्षक, नगर थाना प्रभारी और ओपी प्रभारी पूरे बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे पीड़ित से पूछताछ कर पुलिस की टीम इस मामले की जांच में जुट गई है !


















