बिजनौर-उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

स्वच्छता ही सेवा” पखवाड़े के अन्तर्गत ऐजाज़ अली हॉल में आयोजित कार्यक्रम में सफाई मित्र सम्मान समारोह” में उपस्थित मार्कण्डेय शाही, श्रमायुक्त, उ०प्र० शासन तथा नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा संयुक्त रूप से पालिका बिजनौर के सफाई मित्रों को सफाई के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य पर प्रशस्ति पत्र किये गये प्रदान, श्रमायुक्त द्वारा पालिका के इस कार्य की सराहना की गयी

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow


स्वच्छता ही सेवा” पखवाड़े के अन्तर्गत ऐजाज़ अली हॉल में आयोजित कार्यक्रम में सफाई मित्र सम्मान समारोह” में उपस्थित मार्कण्डेय शाही, श्रमायुक्त, उ०प्र० शासन तथा नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा संयुक्त रूप से पालिका बिजनौर के सफाई मित्रों को सफाई के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य पर प्रशस्ति पत्र किये गये प्रदान, श्रमायुक्त द्वारा पालिका के इस कार्य की सराहना की गयी


🌷✒️✒️✒️✒️✒️✒️✒️🌷
BIJNOR- 02 OCTOBER, 2023

महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छता ही सेवा” पखवाड़े के अन्तर्गत ऐजाज़ अली हॉल में प्रस्तावित कार्यक्रम ” सफाई मित्र सम्मान समारोह” में उपस्थित मार्कण्डेय शाही, श्रमायुक्त, उ०प्र० शासन तथा अध्यक्ष महोदया द्वारा संयुक्त रूप से पालिका बिजनौर के सफाई मित्रों की कार्यशैली व श्रम को दृष्टिगत रखते हुए प्रशस्ति पत्र प्रदान किये गये इस मौके पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) श्री विनय कुमार सिंह, वरिष्ठ समाजसेवी डा० श्री बीरबल सिंह जी, पालिका बोर्ड के समस्त सम्मानित सदस्य, नायब तहसीलदार बिजनौर, अधोहस्ताक्षरी उपस्थित रहे तथा कार्यक्रम का संचालन सफाई एवं खाद्य निरीक्षक, गोविन्द चौधरी द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान श्रमायुक्त महोदय ने सरकार द्वारा जनहित में चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं (विशेषकर श्रमिक संबंधी) का लाभ कैसे प्राप्त किया जा सकता है, से अवगत कराया तथा आश्वासन दिलाया कि वह पालिका को देशहित व जनहित में अग्रसारित बनाने के लिए भरसक प्रयास करेंगे।
तत्पश्चात श्रमायुक्त को रविदास नगर में स्थित कचरा संवेदनशील बिन्दु (Garbage Vulnerable Points (GVP)) का भ्रमण कराया गया, जिसको पालिका द्वारा स्वच्छ भारत मिशन – (नगरीय) के अन्तर्गत शासन / प्रशासन के निर्देशन में सौन्दर्यकरण कराया जा रहा है। श्रमायुक्त द्वारा पालिका के इस कार्य की सराहना की गयी।
राष्ट्र पिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के शुभ अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती इन्दिरा सिंह, वरिष्ठ समाजसेवी डा० श्री बीरबल सिंह जी, पालिका बोर्ड के सदस्यगण, अधिशासी अधिकारी श्री विकास कुमार, नगर पालिका परिषद बिजनौर, पालिका अन्य अधिकारीगण, कर्मचारीगणों व गणमान्य नागरिकों द्वारा संयुक्त रूप से पालिका प्रांगण एवं ऐजाज़ अली हॉल पर ध्वजा रोहण किया और देश भक्ति नारे लगाये, तत्पश्चात् शक्ति चौक पर शास्त्री जी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया एवं रामलीला मैदान के निकट गांधी पार्क में गांधीजी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया एवं देश भक्ति नारे लगाये गये।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button