उत्तराखंड

राज्य निर्माण आंदोलनकारी समिति की आपात बैठक, जिला चिन्हिकरण समिति के फैसले को बताया “गलत और अमानवीय”

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

काशीपुर / उत्तराखंड (नसरीन खान निशा ),,,,राज्य निर्माण सक्रिय आंदोलनकारी समिति उत्तराखंड की एक आपातकालीन बैठक जिला कैम्प कार्यालय पर संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश महामंत्री श्री नीरज कुमार ठाकुर ने की।बैठक में 04-07-2026 को हुई जिला चिन्हिकरण चयन समिति की बैठक के बाद उत्पन्न स्थिति पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।बैठक में जिला महामंत्री विनय कुमार विश्नोई ने कहा कि प्रशासन द्वारा काशीपुर सहित अन्य तहसीलों के आवेदन पत्रों को निरस्त करना जिला चिन्हिकरण चयन समिति का निर्णय गलत और अमानवीय है। उन्होंने कहा कि शासनादेश में 2021 तक लंबित आवेदन पत्रों के निस्तारण का दिशा-निर्देश जारी किया गया है। लेकिन प्रशासन और जिला चिन्हिकरण चयन समिति ने आवेदकों को बिना सूचना और बिना जांच के आवेदन निरस्त कर राज्य निर्माण आंदोलनकारियों के साथ अन्याय किया है।नगर महामंत्री अनुराग सारस्वत ने कहा कि जब प्रशासन को जिला चिन्हिकरण चयन समिति में नामित सदस्य को सूचना ही नहीं देनी है तो कमेटी में सदस्यों को नामित क्यों किया जा रहा है। प्रशासन द्वारा घोषित राज्य आंदोलनकारियों के साथ-साथ आवेदित राज्य निर्माण आंदोलनकारियों का भी अपमान किया जा रहा है। समिति प्रशासन के इस व्यवहार की सख्त शब्दों में निंदा करती है।नगर अध्यक्ष प्रदीप कुमार ने कहा कि जब बैठक में सभी सदस्य नहीं पहुंचे तो नियमानुसार बैठक को किसी भी प्रकार का निर्णय लेने का संवैधानिक अधिकार नहीं होता। बैठक में किए गए निर्णय स्वतः ही समाप्त माने जाने चाहिए। बैठक में निर्णय लिया गया कि समिति सभी विषयों पर नजर बनाए हुए है। समिति अपने शीर्ष नेतृत्व के संपर्क में रहकर उनसे प्राप्त मार्गदर्शन और दिशानिर्देश पर कार्य करेगी। बैठक में राम सिंह सैनी, डॉ. आशाराम, रामभरोसे, अमित मिश्रा, दीपक कुमार, सतीश कुमार, सुरेश चंद्र गौड़, साहब सिंह, अमित शर्मा, मीनू गुप्ता आदि समेत बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।

RIZWAN AHSAN

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button