काशीपुर-उत्तराखण्ड़

काशीपुर मीडिया सेंटर का ‘जनहित संवाद’: प्रशासन से तीखे सवाल, अधिकारियों ने दिए समाधान के आश्वासन

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

काशीपुर / उत्तराखंड (रिज़वान अहसन ),,,,,काशीपुर मीडिया सेंटर के तत्वावधान में आयोजित जनहित संवाद: प्रशासन एवं पत्रकारों के बीच संवाद से समाधान, सहयोग से विकास’ कार्यक्रम में लोकतंत्र के चौथे स्तंभ और प्रशासनिक तंत्र एक मंच पर आए। इस उच्च स्तरीय संवाद में शहर की गंभीर जनसमस्याओं पर प्रखरता से मंथन किया गया।*पत्रकारों ने उठाए ज्वलंत मुद्दे* कार्यक्रम में प्रिंट, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों ने क्षेत्र की सामाजिक और ढांचागत विसंगतियों को प्रशासन के सामने रखा। पत्रकारों ने मुख्य रूप से निम्न मुद्दे उठाए:- *नशे का अवैध कारोबार:* शहर में तेजी से पैर पसार रहे नशे के कारोबार और इसके प्रति नाबालिग बच्चों में बढ़ती आक्रामकता पर चिंता जताई।सामाजिक कुरीतियां:बाल श्रम और बाल भिक्षावृत्ति जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया। विकास प्राधिकरण द्वारा नियमों के उल्लंघन पर की जा रही नोटिस चस्पा करने की कार्रवाइयों के व्यावहारिक पक्षों पर सवाल उठाए।यातायात व्यवस्था काशीपुर की सबसे बड़ी चुनौती बन चुकी चरमराती यातायात व्यवस्था, जगह-जगह लगने वाले भीषण जाम और निर्माणाधीन व प्रस्तावित फ्लाईओवरों से उत्पन्न दिक्कतों को प्रमुखता से रेखांकित किया। पत्रकारों ने इन समस्याओं के जनहित में शीघ्र निस्तारण की मांग की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपजिलाधिकारी एसडीएम काशीपुर, तहसीलदार, एआरटीओ, काशीपुर कोतवाल तथा आईटीआई कोतवाल उपस्थित रहे। प्रशासनिक अधिकारियों ने पत्रकारों द्वारा उठाए गए सभी संवेदनशील और ज्वलंत मुद्दों को अत्यंत गंभीरता से लिया। अधिकारियों ने पत्रकार संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि नशे के नेटवर्क को ध्वस्त करने, यातायात को सुचारू बनाने और सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन के लिए प्रशासन जल्द ही आपसी समन्वय के साथ धरातल पर कड़े और प्रभावी कदम उठाएगा। ‘जनहित संवाद’ के माध्यम से प्रशासन और मीडिया के बीच सीधा संवाद स्थापित हुआ। दोनों पक्षों ने मिलकर क्षेत्र के विकास और जनसमस्याओं के समाधान के लिए सहयोग से काम करने पर सहमति जताई

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button