झारखण्ड

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जयंती पर प्रदेश युवा कांग्रेस (आउटरीच सेल) ने सफाई कर्मचारियों एवं दैनिक श्रमिकों के बीच खाद्य वस्तुओं का वितरण किया।

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

रांची : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के जयंती पर युथ कांग्रेस आउटरीच सेल के झारखंड प्रदेश चेयरमैन इंदरजीत सिंह के नेतृत्व में आज हटिया एव धुर्वा के विभिन्न जगहों पर लगभग 100 सफाई कर्मचारियों एवं दैनिक श्रमिकों के बीच खाद्य वस्तुओं का वितरण किया गया। विदित हो कि हर साल 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती मनाई जाती है। इस बार देश बापू की 154वीं जयंती मना रहा है। इस मौके पर युवा कांग्रेस प्रदेश चेयरमैन इंदरजीत सिंह ने भी गांधीजयंती पर अपने कार्यालय पर महात्मा गांधी जी को पुष्पांजलि अर्पित की और उन्हें याद किया। मौके पर इंदरजीत सिंह ने कहा कि सत्य, अहिंसा और सौहार्द का रास्ता, भारत को जोड़ने का रास्ता महात्मा गांधी जी ने ही दिखाया था। बापू को उनकी जयंती पर शत शत नमन। कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरिष्ठ कांग्रेसी संजू चौबे, आरुषि वंदना, राधे गोविंद, रोहित सिंह, चंदन कुमार,शिवा राव, अभिजीत बाउरी, प्रणव सिंह, आकाश रजवार मौजूद थे।

Moizuddin Jharkhand

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button