बिजनौर-उत्तरप्रदेश

मोनिका ने बिजनौर में साइबर अपराधियों से परेशान होकर जान दे दी

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

मोनिका डिजिटल अरेस्ट हो गई थी और इस मामले में सबसे चौंकाने वाली बात ये रही कि जब
मोनिका की चिता जल रही थी, तब भी उनका फोन बज रहा था और जब फोन उठाया गया तो वीडियो कॉल पर एक व्यक्ति पुलिस की वर्दी में दिखा

मोनिका की बेटी ने बताया कि मां रात में बहुत परेशान थीं और वह पन्ने में कुछ लिख रही थीं. वो पन्ना सुसाइड नोट था

मोनिका ने सुसाइड नोट में लिखा था- “पति देव मैं, आपसे झूठ नहीं बोल सकती. मुझे आपसे बहुत सारी बात करनी है. मुझे आपको बहुत कुछ बताना है

मुझे बहुत दिन से एक लड़के ने बहुत परेशान कर रखा है. अब वो मुझे ब्लैकमेल कर रहा है. आपसे बहुत प्यार करती हूं, प्लीज हो सके तो मुझे माफ कर देना और बच्चों का ध्यान रखना

मेरे मरने के बाद दोबारा जन्म मिले तो आप ही मिलो

इसके बाद लिखा कि हमारी शादी की सालगिरह आ रही है. आगे लिखा कि यह पेपर मेरे घरवालों को दिखा देना- मम्मी-पापा और भाइयों सॉरी

सॉरी जिया, मम्मी को मरना ही पड़ेगा,उस लड़के ने ज्यादा परेशान कर रखा है आपकी मम्मी को

साइबर अपराधियों ने दस दिन से ज्यादा समय तक मोनिका को डिजिटल अरेस्ट कर रखा था और पैसे भी अपने अकाउंट में डलवाए थे

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button