नहटौर-बिजनोर-उत्तरप्रदेशबिजनौर-उत्तरप्रदेश

किसान सहकारी समिति के एमडी की उपचार के दौरान मौत

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

किसान सहकारी समिति के एमडी की उपचार के दौरान मौत

बिजनौर। किसान सहकारी समिति धामपुर के एमडी तोताराम सिंह की दिल्ली के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। वे एक सप्ताह पूर्व बिजनौर में आयोजित विभागीय मिटिंग से लौटते समय बाईक फिसलने से घायल हो गये थे। उनकी असामायिक मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। समिति कर्मचारियों व संचालक मंडल ने उनकी मौत पर गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
जानकारी के अनुसार मूल रूप से तहसील ठाकुरद्वारा जनपद मुरादाबाद के गाँव लौंगी खुर्द निवासी तोताराम सिंह वर्तमान में धामपुर नगर की दुर्गा विहार कालोनी में निजी आवास बनाकर रह रहे थे। वे किसान सहकारी समिति रूगडी सैद में लंबे समय तक आंकिक के पद पर तैनात रहे हैं। कुछ वर्ष पूर्व शासन के उन्हें प्रोन्नत करते हुए किसान सहकारी समिति धामपुर का एमडी नियुक्त किया था। साथ ही उन्हें सहकारी समिति रूगडी सैद तथा सहकारी समिति नींदडू का भी अतिरिक्त प्रभार मिला हुआ था। बताया जाता है कि दिनांक 15 जुलाई को वे विभाग मिटिंग अटेंड कर बिजनौर से धामपुर लौट रहे थे। इसी दौरान बिजनौर से निकलते ही किसी वाहन को बचाने के चक्कर में अचानक ब्रेक लेने पर उनकी बाईक अनियंत्रित होकर फिसल गई। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गये। परिजनों ने उन्हें उपचार के लिये बिजनौर स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। हालत में सुधार न होने पर उन्हें उपचार के लिये दिल्ली ले जाया गया। जहाँ उपचार के दौरान बीती रात उनकी मौत हो गई। उनकी असामायिक मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। उनकी मौत पर किसान सहकारी समिति रुगडी सैद के चेयरमैन संजीव त्यागी, संचालक धर्मवीर सिंह, नीशू चौहान, बलराम सिंह, कमरुद्दीन, आंकिक शिव सहाय, नेहा यादव ने गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने कहा कि तोताराम सिंह मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे तथा समिति से जुड़े किसानों की समस्या को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करते थे।

रिपोर्ट : महकार सिंह तोमर।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button