बिजनौर-उत्तरप्रदेश
Trending

सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की गिरफ्तारी व किसानों की मौत के विरोध में जोरदार धरना प्रदर्शन

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

बिजनौर – समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकताओ ने लखीमपुर खीरी मे किसानों की मौत के विरोध मे जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय पर धरना प्रदर्शन कर पीडि़त किसानों के परिवारो को राज्य सरकार से की ओर से मुआवजा व परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी की मांग करते हुए जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को ज्ञापन सौपा।

सोमवार समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष राशिद हुसैन के नेतृत्व मे जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करा गया। समाजवादी पार्टी के जिलाधय्क्ष राशिद हुसैन ने कहा की प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों पर अत्याचार कर रही है। ओर प्रदेश मे भाजपा सरकार अपने तानाशाही रवैये से लोकतंत्र को खत्म करने मे लग रही है।समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष खुर्शीद मंसूरी ने कहा कि रविवार देर शाम भाजपा नेताओ द्वारा किसानों के ऊपर गाडी चढ़ाकर उनकी की हत्या करी गयी।

उन्होंने कहा कि लखीमपुर खीरी में आठ किसानों की मौत के विरोध व पीडि़त किसान परिवार को इंसाफ दिलाने के लिए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा.अखिलेश यादव जी घर से लखीमपुर खीरी जा रहे रहे थे। लेकिन उत्तर प्रदेश मे भाजपा सरकार के तानाशाही रवैये ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी व पाटीँ के कार्यकताओ को गिरफ्तार कर लिया गया। जिससे यह साफ दिखता है कि यह भाजपा सरकार अपने तानाशाही रवैया से लोकतंत्र की हत्या कर रही है। यह देश के लिए बहुत दुर्भाग्य की बात है कि आज जो देश मे अन्न उगाता है। सरकार उन पर जुल्म कर रही है।वही जनपद मे समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन करते हुए सरकार से मांग रखी कि 1 मृतक किसानों के परिवारों को 2 .2 करोड़ का मुआवजा दे ।

साथ ही परिवार में एक सरकारी नोकरी दी जाए। समाजवादी पाटीँ ज्ञापन के द्वारा देश के प्रधानमत्री जी से मांग करते कि ग्रह राज्य मंत्री /उपमुख्यमंत्री इस्तीफा लिया जाए। साथ ही समाजवादी पाटीँ मांग करती है कि तीनो दोषियो के खिलाफ धारा 302 के तहत कार्यवाही हो।इस अवसर पर सपा जिला अध्यक्ष राशिद हुसैन, सपा जिला उपाध्यक्ष खुर्शीद मंसूरी,नुरपुर विधायक नईमुल हसन, सपा नगीना विधायक मनोज पारस, पूवँ राज्य मंत्री मूलचंद चौहान, वरिष्ठ सपा नेता स्वामी ओमवेश, पूर्व सांसद यशवीर सिंह धोबी, सपा प्रवक्ता अहमद खिजर, जावेद राइन, माजिद बैग, सैकड़ो कार्यकता मौजूद रहे।

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

100% LikesVS
0% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button