लखीमपुर खीरी में किसानों की हत्या से गुस्साए किसानों ने महामहिम राज्यपाल को एसडीएम द्वारा सौंपा ज्ञापन
नजीबाबाद – तहसील नजीबाबाद में लखीमपुर खीरी की घटना को लेकर जोरदार नारों के साथ किसानों के हत्यारों को फांसी दो, किसान विरोधी काले कानून वापस लो किसान एकता जिंदाबाद के साथ महामहिम राज्यपाल उत्तर प्रदेश को एसडीएम द्वारा ज्ञापन दिया गया! अध्यक्ष सुभाष तोमर नजीबाबाद मंडल द्वारा ज्ञापन में कहा गया कि दिनांक 3 अक्टूबर 2021 को लखीमपुर खीरी गृह राज्य मंत्री मिश्रा के पुत्र द्वारा शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे किसानों पर गाड़ियां दौड़ा दी गई जिससे किसानों को कुचल दिया गया मौके पर ही 6 किसानों की मृत्यु हो गई तथा कई किसान गंभीर रूप से घायल हो गए देशभर में इस घटना को लेकर आहत और गुस्सा आए हुए हैं, किसानों ने आग बबूला होकर आंदोलन करने पर मजबूर हैं किसान सभा इस कुकृतय की घोर निंदा करते हैं!
किसान पिछले 10 महीने से लगातार अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण ढंग से आंदोलन चला रहे हैं परंतु किसानों से वार्तालाप का समाधान ढूंढने के बजाय सत्ता में बैठी सरकार किसान आंदोलन को तोड़ने के लिए घटिया और नीच हथकंडे अपना रही है किसान आंदोलनों को बदनाम करने के लिए सरकार किसानों के खिलाफ हिंसा का रास्ता अपना रही है इससे पहले भी हरियाणा में और आप उत्तर प्रदेश में किसानों के खिलाफ हिंसक हमले शुरू कर दिए गए लोकतंत्र का गला घोंटाटा जा रहा है आगे ज्ञापन में कहा गया कि किसान खेती को बचाने तथा लोकतंत्र की रक्षा के लिए आंदोलन कर रहे हैं भारत का संविधान उन्हें इसका अधिकार देता है !
अध्यक्ष सुभाष तोमर ने आगे ज्ञापन में कहा की लखीमपुर खीरी में कुचल कर मार डाले गए किसानों के हत्यारों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाए तथा हत्यारों को फांसी दी जाए किसान संगठनों से वार्तालाप कर उनकी मांगों को पूरा किया जाए सरकार द्वारा बनाए गए काले कृषि कानून बिल वापस लिया जाए मृतक किसानों के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपए मुआवजे के रूप में दिये जाए तथा मृतक किसानों के परिवार में से एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी दी जाए! ज्ञापन देने वालों में अध्यक्ष सुभाष तोमर नजीबाबाद मंडल के सहयोगी सचिव मोहम्मद इसरार नजीबाबाद मंडल, रामपाल सिंह विजय शर्मा तिलकराम अशरफ चुनंम सिंह, रामपाल सिंह, मोहित कुमार एवं संदीप आदि मौजूद रहे!


















