देशभर में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए टीकाकरण का काम बहुत तेजी से चल रहा है केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार अब तक 90 लाख लोगों को वैक्सीन दी जा चुकी है मंत्रालय द्वारा सूची जारी करने के पश्चात बताया गया कि वैक्सीन के बाद गंभीर दुष्प्रभाव या किसी की मौत का मामला सामने नहीं आया है जोकि बहुत अच्छी बात है।
आपको बता दें कि कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए देशभर में बहुत तेजी से वैक्सीन का काम चल रहा है जिसमें कि स्वास्थ्य मंत्रालय ने 16 फरवरी को शाम 4:00 बजे 22 लोगों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी है।


















