बॉलीवुड अभिनेत्री Kangana Ranaut इन दिनों काफी चर्चा में है और वह अपनी बहुचर्चित फिल्म धाकड़ की शूटिंग में जोर-शोर से लगी हुई है इस शूटिंग की तस्वीरें वह अक्सर अपने सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं जिस पर उनके फैंस लाखों कमेंट भी करते हैं और उनकी तारीफ करते हैं।

Kangana Ranaut की तस्वीर पर तारीफ करने में मशहूर निर्माता राम गोपाल वर्मा का नाम भी शामिल हो चुका है दरअसल कंगना रनौत ने अपने आधिकारिक अकाउंट से एक तस्वीर साझा की है जिस पर उनका लुक काफी धाकड़ दिख रहा है। इस तस्वीर पर रामगोपाल वर्मा ने ट्वीट किया है हालांकि थोड़ी देर बाद उन्होंने इस ट्वीट को डिलीट कर दिया लेकिन रामगोपाल वर्मा का या ट्वीट काफी तेजी से वायरल हो रहा है।


















