काशीपुर-उत्तराखण्ड़

महापौर दीपक बाली ने किया द्रोणासागर का स्थलीय निरीक्षण, स्वच्छ और सुंदर बनाने के दिए निर्देश

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

काशीपुर / उत्तराखंड (नसरीन खान निशा ),,,शहर को सुंदर और व्यवस्थित बनाने की दिशा में नगर निगम ने कदम बढ़ाए हैं। महापौर दीपक बाली ने आज द्रोणासागर क्षेत्र का अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया और प्रस्तावित विकास कार्यों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की।निरीक्षण के दौरान महापौर ने कहा कि द्रोणासागर को अधिक स्वच्छ, सुंदर, सुव्यवस्थित और नागरिकों के लिए बेहतर सुविधाओं से युक्त विकसित करना हमारा मुख्य लक्ष्य है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्षेत्र की जरूरतों को देखते हुए प्राथमिकता के आधार पर कार्ययोजना तैयार की जाए, ताकि विकास कार्य जल्द शुरू हो सकें।महापौर श्री बाली ने मौके पर साफ-सफाई, सौंदर्यीकरण, प्रकाश व्यवस्था और पर्यटन सुविधाओं को बढ़ाने जैसे बिंदुओं पर विशेष जोर दिया।*इस अवसर पर मौजूद अधिकारी:*1. *नगर आयुक्त* – रविन्द्र बिष्ट 2. *कुमाऊं मंडल विकास निगम के सहायक अभियंता* – मनोज मासीवाल3. *जिला पर्यटन विकास अधिकारी* – लता बिष्ट4. *सहायक नगर आयुक्त* – विनोद लाल5. *सफाई निरीक्षक* – गणेश ध्यानी6. *जेई* – अभिषेक7. *पटवारी* – दिलशाद सहित अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।महापौर ने भरोसा जताया कि सभी विभागों के समन्वय से द्रोणासागर क्षेत्र को शहर की पहचान के रूप में विकसित किया जाएगा।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button