बॉलीवुडमुंबई

मुंबई- दिग्गज पार्श्वगायिका आशा भोंसले जी की तबीयत अचानक बिगड़ी, दिल का दौरा पड़ने के बाद ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

92 वर्षीय गायिका को इमरजेंसी में किया गया एडमिट, इलाज जारी, कुछ रिपोर्ट्स में हालत गंभीर बताई जा रही है

फिलहाल परिवार या अस्पताल की ओर से आधिकारिक स्वास्थ्य बुलेटिन जारी नहीं, संगीत जगत और प्रशंसकों ने जल्द स्वस्थ होने की कामना की

दिग्गज सिंगर आशा भोसले को शनिवार, 11 अप्रैल को दिल का दौरा पड़ा और उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इमरजेंसी में इलाज चल रहा है। सूत्रों के अनुसार, उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। आशा भोसले की स्वास्थ्य स्थिति के बारे में फिलहाल कोई और जानकारी उपलब्ध नहीं है। उनके परिवार और अस्पताल अधिकारियों ने अभी तक कोई बयान जारी नहीं किया है।

आशा भोसले भारतीय संगीत इतिहास की सबसे प्रसिद्ध और बहुमुखी गायिकाओं में से एक हैं। सात दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने कई भाषाओं और शैलियों में हजारों गाने रिकॉर्ड किए हैं। उन्होंने आर. डी. बर्मन जैसे दिग्गज संगीतकारों के साथ मिलकर कई सदाबहार हिट गाने दिए हैं।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button