उत्तरप्रदेश

शाहजहांपुर में पुवाया कोतवाली के क्राइम इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह की हार्ट अटैक से मौत.. उन्नाव के रहने वाले हैं क्राइम इंस्पेक्टर..

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

बाथरूम में मिला इंस्पेक्टर का शव, संदिग्ध हालात से पुलिस महकमे में हड़कंप

शाहजहांपुर। जनपद में तैनात क्राइम इंस्पेक्टर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से पुलिस विभाग में सनसनी फैल गई। इंस्पेक्टर राजेश सिंह का शव उनके आवास के बाथरूम में मिला, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।जानकारी के मुताबिक, इंस्पेक्टर को अचेत अवस्था में मिलने के बाद तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए और जांच शुरू कर दी गई। क्षेत्राधिकारी परवीन मलिक ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और परिजनों को सूचना दी। वहीं, एएसपी ग्रामीण दीक्षा भंवरे ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। प्रारंभिक तौर पर मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं।

बताया जा रहा है कि मृतक इंस्पेक्टर मूल रूप से उन्नाव जनपद के निवासी थे और वर्ष 1997 बैच के अधिकारी थे। हाल ही में उनका स्थानांतरण बंडा से पुवायां किया गया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button