काशीपुर में 29 वर्षीय युवक का शव फंदे से लटका मिला, परिवार में कोहराम

काशीपुर / उत्तराखंड (नसरीन खान निशा ),,,,राजेंद्र नगर, खड़कपुर देवीपुरा क्षेत्र में शनिवार सुबह एक 29 वर्षीय युवक का शव घर के कमरे में पंखे से लटका मिलने से परिवार में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान कैलाश कुमार कुशवाहा (29) पुत्र सुदामा के रूप में हुई है।*खिड़की तोड़कर देखा तो लटका मिला शव*जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह करीब 6 बजे मृतक की भाभी उसे जगाने के लिए कमरे के बाहर पहुंची। कई बार आवाज लगाने पर भी अंदर से कोई जवाब नहीं आया। आशंका होने पर उन्होंने अपने पति को सूचना दी। इसके बाद परिवार के लोगों ने खिड़की तोड़कर अंदर झांका तो कैलाश कुमार रस्सी के सहारे पंखे से लटका हुआ मिला। यह देखकर घर में चीख-पुकार मच गई। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।*पुलिस ने शव कब्जे में लेकर भेजा पोस्टमार्टम के लिए*सूचना मिलते ही कोतवाली काशीपुर पुलिस मौके पर पहुंची। टांडा उज्जैन चौकी प्रभारी हेमचंद तिवारी ने बताया कि सुबह करीब 8 बजे घटना की जानकारी मिली थी। पुलिस ने कमरे की जांच की। कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।*बीमारी से परेशान था कैलाश*परिजनों ने पुलिस को बताया कि कैलाश कुमार लंबे समय से गंभीर बीमारी से पीड़ित था और इसी कारण मानसिक रूप से परेशान रहता था।मृतक के भाई ने बताया कि कैलाश दिल्ली मेट्रो में कार्यरत था और वहीं रहता था। वह समय-समय पर घर आता-जाता था। इस बार भी वह कुछ दिन पहले ही घर आया हुआ था।पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।


















