सीएसआर के तहत नगर निगम को मिला नया फव्वारा, मेयर दीपक बाली ने IGLका जताया आभार

काशीपुर / उत्तराखंड (रिज़वान अहसन ),,,,शहर की खूबसूरती में एक और इजाफा हुआ। शनिवार को नगर निगम परिसर में बनाए गए भव्य फव्वारे का उद्घाटन किया गया। इस फव्वारे को इंडिया ग्लाइकोल्स लिमिटेड ने अपनी CSR पहल के अंतर्गत नगर निगम को सौंपा है।उद्घाटन के अवसर पर महापौर दीपक बाली ने कहा कि इंडिया ग्लाइकोल्स का यह सहयोग सामाजिक सरोकार और जनकल्याण के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता का बेहतरीन उदाहरण है। उन्होंने कहा _”यह बहुमूल्य योगदान न केवल शहर के विकास कार्यों को नई गति देगा, बल्कि आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं भी उपलब्ध कराएगा। नगर निगम की ओर से इस सामाजिक दायित्व के लिए इंडिया ग्लाइकोल्स लिमिटेड का दिल से आभार व्यक्त करता हूं।”_*कार्यक्रम में दिखी एकता की झलक*उद्घाटन समारोह में प्रशासन, उद्योग और राजनीतिक जगत के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।कार्यक्रम में नगर आयुक्त रविन्द्र बिष्ट, इंडिया ग्लाइकोल्स के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर आलोक सिंघल, एचआर हेड राजेश कुमार, एजीएम विक्रांत चौधरी, हेड लाइजनिंग रमेश चंद्र सहित कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से राज्य महिला आयोग सदस्य मुक्ता सिंह, जिला महामंत्री सुशील शर्मा, जिला उपाध्यक्ष मोहन बिष्ट, मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह व कल्पना राणा, प्रदेश प्रवक्ता गुरविंदर चंडोक, पूर्व राज्यमंत्री हफीजुर्रहमान अंसारी भी पहुंचे।इसके अलावा पार्षद शिवांश गोले, दीपा पाठक, पुष्कर बिष्ट, विजय बॉबी, अनिल कुमार, शाह आलम, अब्दुल कादिर, अशोक सैनी, वैशाली गुप्ता, अनिता काम्बोज, प्रिंस बाली, राशिद फारूकी, सीमा सागर, संजय शर्मा, कुलदीप शर्मा, मयंक मेहता, हरप्रीत सिंह हैप्पी, चेतन अरोरा, सर्वेश बंसल, सहायक नगर आयुक्त शालिनी नेगी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमरजीत साहनी, सांसद प्रतिनिधि राहुल पैगिया, अग्रवाल सभा की प्रदेश अध्यक्ष प्रियंका अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग मौजूद रहे।नगर निगम परिसर में लगा यह फव्वारा अब शहरवासियों के लिए आकर्षण का नया केंद्र बनेगा।


















