उत्तराखंड के 12 जिलों में खुलेंगे स्कूल-आंगनबाड़ी, फर्जी छुट्टी का आदेश वायरल करने वालों पर होगी FIR

देहरादून / उत्तराखंड (रिज़वान अहसन ),,,,उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश और खराब मौसम के बाद मौसम विभाग से मंगलवार के लिए राहत की खबर आई है। मौसम साफ होने के चलते राज्य सरकार ने 1 जनपद को छोड़कर शेष सभी 12 जनपदों में मंगलवार को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र सामान्य रूप से खोलने के निर्देश दिए हैं।लेकिन इसी बीच कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा पुराने आदेशों में फेरबदल कर मंगलवार को भी छुट्टी का फर्जी आदेश सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है। *डीएम ने दी कड़ी कार्रवाई की चेतावनी*इस फर्जी सूचना को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी देहरादून, उत्तरकाशी और उधमसिंह नगर ने तुरंत संज्ञान लिया है। तीनों डीएम ने स्पष्ट किया है कि – 1. उनके जनपदों में मौसम सामान्य है, इसलिए अन्य दिनों की तरह सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र खुले रहेंगे। 2. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा अवकाश संबंधी पत्र पूरी तरह फर्जी है। 3. अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ आईटी एक्ट और अन्य सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। स्कूल बंद होने या खुलने की आधिकारिक सूचना केवल जिलाधिकारी कार्यालय या जिला सूचना विभाग के माध्यम से ही मान्य होगी।अधिकारियों ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है, लेकिन मौसम में सुधार के बाद पढ़ाई बाधित न हो इसके लिए स्कूलों को खोलने का निर्णय लिया गया है.।


















