देहरादून-उत्तराखण्ड़

प्रदेश में बड़े स्तर पर IPS अफसरों के तबादले, IG रिद्धिम अग्रवाल सहित 13 अधिकारियों की नई तैनाती

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

देहरादून / उत्तराखंड (रिज़वान अहसन ),,,,उत्तराखंड शासन के गृह विभाग ने भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों के बड़े स्तर पर तबादले किए हैं। गृह अनुभाग-1 द्वारा 4 और 5 जून को जारी दो अलग-अलग आदेशों में 13 IPS अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इनमें IG रिद्धिम अग्रवाल का नाम भी शामिल है।

5 जून के आदेश में 9 IG स्तर के अधिकारियों के तबादले
संयुक्त सचिव विक्रम सिंह राणा द्वारा 5 जून को जारी आदेश संख्या-639 के अनुसार:

प्रमुख तबादले:

  1. विम्मी सचदेवा – IG, P&M से हटाकर IG, पुलिस दूरसंचार/फायर सर्विस बनाया गया।
  2. रिद्धिम अग्रवाल – IG, कुमाऊँ परिक्षेत्र, नैनीताल से हटाकर IG, अपराध एवं कानून व्यवस्था/CCTNS/SCRB बनाया गया।
  3. कृष्ण कुमार वी.के. – IG, पुलिस दूरसंचार से हटाकर IG, यातायात/जी.आर.पी. बनाया गया।
  4. नीलेश आनन्द भरणे – IG, Cyber Crime/STF/ANTF/PAC/निदेशक FSL/सचिव पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड से हटाकर अब केवल पुलिस महानिरीक्षक, PAC एवं सचिव पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड रहेंगे।
  5. अनन्त शंकर ताकवाले – IG, प्रशिक्षण, राज्य मानवाधिकार आयोग से हटाकर IG, CID बनाया गया।
  6. सुनील कुमार मीणा – IG, अपराध एवं कानून व्यवस्था/CCTNS/SCRB से हटाकर IG, कार्मिक, PAC/सचिव पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड बनाया गया।
  7. योगेन्द्र सिंह रावत – IG, कुम्भ मेला-2027, हरिद्वार से हटाकर IG, SDRF बनाया गया।
  8. निवेदिता कुकरेती कुमार – IG, SDRF से हटाकर IG, कुमाऊँ परिक्षेत्र, नैनीताल बनाया गया।
  9. बरिन्दरजीत सिंह – प्रतीक्षारत पुलिस मुख्यालय से हटाकर IG, मुख्यालय/P&M बनाया गया।

4 जून के आदेश में 4 अधिकारियों की तैनाती
4 जून को जारी आदेश के अनुसार:

  1. आयुष अग्रवाल – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, कुम्भ मेला-2027, हरिद्वार से हटाकर सेनानायक, 40वीं वाहिनी पीएसी, हरिद्वार बनाया गया।
  2. हरीश वर्मा – सेनानायक, 40वीं वाहिनी पीएसी, हरिद्वार से हटाकर सेनानायक, आई.आर.बी. प्रथम रामनगर बनाया गया।
  3. अमित श्रीवास्तव – सेनानायक, आई.आर.बी. प्रथम रामनगर से हटाकर पुलिस अधीक्षक, सी.आई.डी. सेक्टर देहरादून बनाया गया।
  4. जितेन्द्र चौधरी – पुलिस अधीक्षक, अपराध एवं यातायात, ऊधमसिंहनगर से हटाकर पुलिस अधीक्षक, अपराध एवं यातायात, देहरादून बनाया गया।

अविलम्ब कार्यभार ग्रहण के निर्देश
शासन ने सभी अधिकारियों को अविलम्ब कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। कार्यभार प्रमाणक की प्रति पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड के माध्यम से शासन को उपलब्ध करानी होगी। आदेश तत्काल प्रभाव से जनहित/कार्यहित में लागू किए गए हैं।
यह तबादला सूची उत्तराखंड पुलिस में बड़े प्रशासनिक फेरबदल के रूप में देखी जा रही है।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button