असम/गुवाहाटी

असम प्रीमियर लीग के शुभारंभ से पहले डिब्रूगढ़ वॉरियर्स ने लॉन्च की आधिकारिक जर्सी, साहिल जैन बने टीम के कप्तान

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

गुवाहाटी, 28 जुलाई, 2026: असम प्रीमियर लीग (एपीएल) की डिब्रूगढ़ वॉरियर्स फ्रेंचाइज़ी ने आगामी सीज़न से पहले आधिकारिक तौर पर अपनी टीम जर्सी का अनावरण किया। अपनी यात्रा में एक और महत्वपूर्ण पड़ाव हासिल करते हुए फ्रेंचाइज़ी ने साहिल जैन को टीम का कप्तान तथा जीतुमणि कलिता को उपकप्तान नियुक्त करने की भी घोषणा की।

इस अवसर पर माननीय कैबिनेट मंत्री रामेश्वर तेली, डॉ. रूपम हाजरिका, फ्रेंचाइज़ी के मालिक अरुण कुमार राय, मुख्य कोच तथा सहयोगी स्टाफ उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर टीम की आधिकारिक जर्सी का अनावरण किया और असम प्रीमियर लीग के उद्घाटन सत्र में टीम के अभियान को लेकर अपनी रणनीति और विज़न साझा किया।

कार्यक्रम के दौरान नवनियुक्त कप्तान साहिल जैन ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा, “डिब्रूगढ़ वॉरियर्स का कप्तान बनना मेरे लिए बेहद सम्मान और गर्व की बात है। नेतृत्व की इस जिम्मेदारी में जीतुमणि का मेरे साथ होना इस सफर को और भी खास बनाता है। हमारे पास प्रतिभाशाली और शानदार खिलाड़ियों का ऐसा समूह है, जो बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए पूरी तरह तैयार और उत्साहित है। हमारा लक्ष्य बिल्कुल स्पष्ट है—पूरे जज़्बे के साथ खेलना, एक टीम के रूप में खेलना और अपने समर्थकों को जश्न मनाने के भरपूर मौके देना।”

राज्य में क्रिकेट के विकास को लेकर फ्रेंचाइज़ी के व्यापक उद्देश्य पर बात करते हुए मालिक अरुण कुमार राय ने कहा, “आखिरकार, डिब्रूगढ़ वॉरियर्स का उद्देश्य स्थानीय प्रतिभाओं को ऐसा मंच प्रदान करना है, जहां वे अपनी वास्तविक क्षमता और कौशल का प्रदर्शन कर सकें।”

उन्होनें आगे कहा “हमें खुशी है कि हम असम के तेजी से विकसित हो रहे क्रिकेट समुदाय में अपना योगदान दे रहे हैं। हमारा उद्देश्य ऐसी टीम और ऐसी विरासत तैयार करना है, जिस पर पूरे क्षेत्र के प्रशंसकों को गर्व हो और वे पूरे दिल से उसका समर्थन करें। इस पहल के लिए हम असम क्रिकेट एसोसिएशन तथा माननीय मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं।”

HALIMA BEGUM

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button