खबरों की खबर
Trending
नूरपुर शहीद तिराहे पर भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने किया धरना प्रदर्शन
AIRA NEWS NETWORK – नूरपुर शहीद तिराहे पर व गौ रक्षक धाम तिराहे पर भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने रोड पर ट्रैक्टर ट्राली खड़खड़ी कर जाम लगा दिया ।किसान अपनी मांगों को लेकर अड़े रहे ।किसानों कहना कि जब तक सरकार अपना कृषि काला कानून वापस नहीं लेगी। धरना प्रदर्शन चलता रहेगा ।जाम में फंसे दूर-दूर से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
वही किसानों ने एंबुलेंस में स्कूली बच्चों को जाम से निकालने का प्रयास किया ।जाम के कारण कई किलोमीटर तक लंबी लाइन लग गई ।इस अवसर पर लक्ष्मीकांत शर्मा ब्लॉक अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन, उत्तम सिंह जिला पंचायत सदस्य, मोनू चौधरी पीपला जागीर , खचेडु सिंह, योगेंद्र सिंह, महेश कुमार धारूपुर, सहित सैकड़ों की संख्या में किसान मौजूद रहे। वही किसान समय काटने के लिए डीजे पर डांस कर रहे थे।
रिपोटर विकास सिंह


















