बिजनौर में भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं व किसानों द्वारा चक्का जाम
बिजनौर – संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर जनपद भर में 3 दर्जन से अधिक स्थानों पर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं व किसानों द्वारा चक्का जाम किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि तीनों काले कृषि कानूनों को बापस न लेकर तथा एमएसपी पर कानून न बनाकर मोदी सरकार हठधर्मिता दिखा रही है।
किसान 10 माह से दिल्ली के विभिन्न बॉर्डरों पर जमें हैं। अब तक सैकड़ों किसानों की शहादत हो गई है। परंतु मोदी सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंगी। विरोध स्वरूप संयुक्त मोर्चा द्वारा आज पूरे भारत में बंद का ऐलान किया था। इसी के तहत जनपद में 3 दर्जन से अधिक स्थानों पर चक्का जाम किया गया है। जगह-जगह चक्का जाम होने से यातायात पूरी तरह बाधित हो गया तथा सडकों के किनारे वाहनों की लम्बी कतारें लग गई। उधर किसी भी स्थित से निपटने के लिये पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद दिखी।
रिपोर्ट : महकार सिंह तोमर


















