AIRA NEWS NETWORK – पदमपुर कृष्ण लाल खुराना स्कुल शिक्षा परिवार के दो दर्जन से अधिक शिक्षकों ने जिला प्रभारी हरीश शर्मा व अध्यक्ष संदीप भयाना के नेतृत्व में विधायक गुरमीत सिंह कुन्नर ,उपखंड अधिकारी सुभाष कुमार व ब्लॉक मुख्य शिक्षा अधिकारी दिनेश कुमार को ज्ञापन सोपा राज्य सरकार की निजी स्कूलों के प्रति दोगुली शिक्षा निति पर कड़ा आक्रोश जताते हुए सवाल उठाई कि आखिर निजी संस्थाओं को खत्म करने का प्रयास क्यों किया जा रहा है।
जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा ,जरूरत पड़ने पर संगठन की ओर से बड़ा आंदोलन खड़ा करने में देर नहीं करेंगे । ज्ञापन में बताया कि सरकार को स्पष्ट आदेश जारी करने चाहिए तथा स्कूलों के वर्षों से पड़ी लंबित समस्याओं का निस्तारण करने में देर नहीं करनी चाहिए । शिक्षकों ने कहा कि कोविड-19 के तहत सबसे अधिक नुकसान का सामना निजी संस्थाओं को करने से उनके परिवारों पर संकट के बादल छाए हुए हैं । किंतु राज्य सरकार निजी संस्थाओं के कहीं भी संवेदनशील नजर नहीं आ रही । अशोक कुमार कलिया , हिमांशु शर्मा एवं गजसिंहपुर के शिक्षक मौजूद रहे।


















